हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन / फेक करेंसी गैंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार।

हरिद्वार– हरिद्वार पुलिस ने नकली नोटों के अंतरराज्यीय नेटवर्क का बड़ा खुलासा करते हुए पंजाब से गैंग के मुख्य सरगना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने कस्टडी रिमांड लेकर पंजाब में दबिश दी, जहां से कुल 1 लाख 10 हजार रुपये के नकली नोट, नकली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर और एक वरना कार बरामद की गई।

जांच में सामने आया कि एक आरोपी ढाबे और दूसरा कपड़े के कारोबार की आड़ में नकली करेंसी का धंधा चला रहे थे। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी पहले भी बैंक फ्रॉड और जाली करेंसी के मामलों में जेल जा चुका है, जबकि उसका साथी एनडीपीएस एक्ट में जेल गया था। जेल में हुई दोस्ती के बाद दोनों ने मिलकर नकली नोटों का कारोबार शुरू किया। एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। अब पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक नेटवर्क और पूरे गिरोह की कड़ियां खंगालने में जुटी है।बाइट:–अभय प्रताप सिंह एसपी सिटी हरिद्वार


