Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम
  • देश विदेश

₹5000 के चक्कर में दोस्त ने की हत्या, पुलिस ने मामले का किया खुलासा।

Mumtyaz Ahmad August 5, 2026
ख़बर शेयर करें -
₹5000 के चक्कर में दोस्त ने की हत्या, पुलिस ने मामले का किया खुलासा।

🔶 एसएसपी अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख — ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में हुए हत्या के मामले का हुआ खुलासा, एक अपराधी गिरफ्तार।➡️ निर्माणाधीन मकान के पास मिले शव के रहस्य से हटा पर्दा।➡️ पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत मृतक के साथी ने ही मृतक को निर्माणाधीन मकान में ले जाकर दिया घटना को अंजाम ।➡️ ₹5,000 की चोरी के संदेह में हुई रंजिश के चलते हुई हत्या गुत्थी को कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने सुलझाया।➡️ पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास 100 से अधिक सीसीटीवी के गहन विश्लेषण से जुटाए अहम साक्ष्य➡️ अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी तथा ईंट का टुकड़ा बरामद।

₹5000 के चक्कर में दोस्त ने की हत्या, पुलिस ने मामले का किया खुलासा।

घटना का विवरण➡️ दिनांक 31 जुलाई 2026 को थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ, जिसके सिर एवं चेहरे पर चोटों के निशान पाए गए। पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही🛑 घटना की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस टीम द्वारा शव की शिनाख्त एवं घटना के अनावरण हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई। कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस टीम द्वारा आसपास के 100 से भी अधिक सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण, स्थानीय लोगों से पूछताछ तथा अन्य तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पहचान अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय सुभाष चंद्र, निवासी शिव मंदिर के पास ठाकुर नगर, थाना ट्रांजिट कैंप जिला उ0 सिं0 नगर के रूप में की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट हुआ कि मृतक की मृत्यु गला दबाकर हत्या किए जाने के कारण हुई है। इसके उपरांत प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैंप के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा सघन विवेचना करते हुए , , सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि घटना वाले दिन मृतक अपने तीन साथियों के साथ आजादनगर ट्रांजिट कैम्प में शराब पी तथा उसके बाद उसके 02 दोस्त रोहित राजपूत पुत्र अजीत राजपूत निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैम्प ओर विजय पुत्र कैलाश चंद निवासी चामुंडा मंदिर के पास ट्रांजिट कैम्प शराब पीकर चले गए थे, ओर उसके बाद मृतक के करीबी मित्र अभियुक्त सुनील कुमार उर्फ इक्का पुत्र भारत सिंह निवासी शिवनगर वार्ड न 02 ओम पब्लिक स्कूल के पास कोतवाली ट्राजिट कैम्प जिला उधम सिह नगर मूल पता ग्राम सिडौरा कोतवाली तहसील बिलारी जिला मुरादाबाद उ0 प्र0 ने पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत उसे शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान में ले जाकर शराब पिलाई तथा उसके बाद लकड़ी की फन्टी एवं ईंट से हमला किया। अंत में मौके पर उपलब्ध रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पूछताछ एवं विवेचना में यह भी सामने आया कि अभियुक्त को संदेह था कि मृतक द्वारा अभियुक्त के 5,000 चोरी कर लिए गए है, इसी रंजिश के चलते अभियुक्त ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया । घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम द्वारा रक्तरंजित नमूने एवं अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी तथा ईंट का टुकड़ा भी बरामद कर कब्जे पुलिस में लिया गया है। बरामदा समस्त साक्ष्यों को नियमानुसार अग्रिम वैज्ञानिक परीक्षण हेतु भेजा जा रहा है। प्रकरण में अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की विवेचना प्रचलित है तथा अन्य आवश्यक न्यायिक एवं विधिक कार्यवाही नियमानुसार संपादित की जा रही है। मृतक का नाम पता – ➡️ अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय सुभाष चंद्र, निवासी शिव मंदिर के पास ठाकुर नगर, थाना ट्रांजिट कैंप जिला उ0 सिं0 नगर उम्र 23 वर्ष नाम पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्त – ➡️ सुनील कुमार उर्फ इक्का पुत्र भारत सिंह निवासी शिवनगर वार्ड न 2 ओम पब्लिक स्कूल के पास कोतवाली ट्राजिट कैम्प जिला उधम सिह नगर मूल पता ग्राम सिडौरा कोतवाली तहसील बिलारी जिला मुरादाबाद उ0 प्र0 उम्र 24 वर्ष पुलिस टीम –1.प्रभारी निरीक्षक घर्मवीर सोलंकी2.उप0 नि0 महेश काण्डपाल 3.अ0 उप0 नि0 चंद्र प्रकाश बवाडी4. हे0 का0 अनिल कुमार5. का0 हिमांशु कुमार6. PRD वीरु त्रिपाठी

ख़बर शेयर करें -
Tags: हत्या का खुलासा

Post navigation

Previous गदरपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार।
Next सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज, रुद्रपुर में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों से संबंधित किया जागरूकता अभियान आयोजित।
  • Latest
  • Popular
  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • रुद्रपुर

    विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।

  • 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखण्ड

    720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • 18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय

    महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

  • हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 08 माह से चल रहा था फरार, थाना दिनेशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 08 माह से चल रहा था फरार, थाना दिनेशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
  • 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
  • 18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub