दीपावली पर्व को लेकर अलर्ट मोड में ऊधमसिंहनगर पुलिस, एसएसपी अजय गणपति ने स्वयं संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान।
**➡️ *रुद्रपुर मुख्य बाजार का किया सघन भ्रमण, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के दिए कड़े निर्देश*

*दीपावली एवं अन्य महत्वपूर्ण पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति द्वारा आज स्वयं पुलिस बल के साथ रुद्रपुर के मुख्य बाजार क्षेत्र का सघन भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।*

*बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*➡️ एसएसपी महोदय ने मुख्य बाजार के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही नियमित पुलिस गश्त, सतर्क निगरानी एवं प्रभावी चेकिंग के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा जाए।

*कंट्रोल रूम एवं सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी सतत निगरानी*➡️ एसएसपी द्वारा जनपद नियंत्रण कक्ष एवं सीसीटीवी कंट्रोल रूम के माध्यम से वायरलेस पर संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में कड़े निर्देश दिए गए। उन्होंने बाजार क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।*अराजक तत्वों एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर रहेगी पैनी नजर*➡️ एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति को शांति व्यवस्था भंग करने अथवा कानून का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे तत्वों के विरुद्ध तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए।*आमजन की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण दीपावली के लिए ऊधमसिंहनगर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद।*
