Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • राष्ट्रीय
  • रुद्रपुर

रमपुरा का कन्हैया प्रतियोगिता में तेजस कोली बने ‘रमपुरा के कन्हैया।

Mumtyaz Ahmad September 3, 2026
ख़बर शेयर करें -

*’**विधायक शिव अरोरा व पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने विजेता को चाँदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मानित*

रमपुरा का कन्हैया प्रतियोगिता में तेजस कोली बने ‘रमपुरा के कन्हैया।

रुद्रपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रमपुरा स्थित चुन्नीलाल कोली परमानंद आश्रम में ‘रमपुरा का कन्हैया—श्री कृष्ण बनो प्रतियोगिता’ का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों में सजकर प्रतिभाग किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।शानदार प्रदर्शन के आधार पर तेजस कोली को ‘रमपुरा का कन्हैया’ घोषित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा एवं कार्यक्रम संयोजिका व पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने तेजस कोली को चांदी का मुकुट पहनाकर तथा गुलाब के फूलों की सुंदर माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद बैंड-बाजे और आतिशबाजी के बीच ‘रमपुरा के कन्हैया’ ने केक काटकर जन्माष्टमी का उत्सव मनाया।

रमपुरा का कन्हैया प्रतियोगिता में तेजस कोली बने ‘रमपुरा के कन्हैया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोड़ा, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा एवं मंदिर कमेटी अध्यक्ष भगवान स्वरूप कोली ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक शिव अरोड़ा ने प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।शिव अरोड़ा ने कहा—बच्चों में संस्कार और संस्कृति का बीजारोपण जरूरीविधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन बच्चों को अपनी सनातन संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में सजाकर प्रतियोगिता कराना केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि उनके भीतर भारतीय संस्कार और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था पैदा करने का सुंदर प्रयास है। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजकों की सराहना की।कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” और “श्री बांके बिहारी लाल की जय” के जयघोष किए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। बाहर से आए कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पूनम गुप्ता, श्वेता शर्मा एवं सरोज रानी शामिल रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा नेता अनिल शर्मा ने किया।इस अवसर पर भाजपा नेता चंद्रसेन कोली, संजीव रस्तोगी, राज कोली, कोमिल राम, यादो देवी, बिटोला देवी, सरस्वती देवी, राजू कोली, भूरी देवी, तान्या शर्मा, वीरवती शर्मा, ममता, कुत्तेश, चंचल, सुशील शर्मा, अरविंद सक्सेना, प्रियंका, गौरी, पप्पू कोली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: विधायक शिव अरोरा

Post navigation

Previous जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक,ब्लैक स्पॉट सुधारीकरण, कैमरे और ‘नो हेलमेट,नो पेट्रोल’ अभियान पर जोर।
Next किच्छा में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा छापा, बिना पंजीकरण चल रहे 5 क्लीनिक मिले अवैध।
  • Latest
  • Popular
  • बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।

  • सल्ट के सौराल में सड़क बाधित, कई गांवों का संपर्क टूटा।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • विविध

    सल्ट के सौराल में सड़क बाधित, कई गांवों का संपर्क टूटा।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    हर बरसात में उफनते नाले बन रहे हादसों का कारण, टेड़ा और बेलगढ़ में पुल की मांग तेज।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • स्वास्थ्य

    किच्छा में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा छापा, बिना पंजीकरण चल रहे 5 क्लीनिक मिले अवैध।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    रमपुरा का कन्हैया प्रतियोगिता में तेजस कोली बने ‘रमपुरा के कन्हैया।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।
  • सल्ट के सौराल में सड़क बाधित, कई गांवों का संपर्क टूटा।
  • हर बरसात में उफनते नाले बन रहे हादसों का कारण, टेड़ा और बेलगढ़ में पुल की मांग तेज।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub