Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • राजनीति
  • रुद्रपुर

विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।

Mumtyaz Ahmad September 19, 2026
ख़बर शेयर करें -
विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।

किच्छा. नगर पालिका परिषद किच्छा चुनाव को लेकर कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक तिलक राज बेहड़ ने शुक्रवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह एवं वार्ड सदस्य प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क और जनसभाएं कीं।गत सांय विधायक बेहड़ ने वार्ड संख्या 14 में नई सुनहरी टावर के पास, वार्ड संख्या 20 में गुरुद्वारा वार्ड में नंदलाल जी के घर के पास तथा वार्ड संख्या 11 में उत्तरांचल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के पास आयोजित जनसभाओं में पहुंचकर जनता को संबोधित किया।

विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।

इस दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने का प्रयास है। नगर के विकास और प्रत्येक वार्ड की समस्याओं के समाधान के लिए जनता के बीच रहकर कार्य करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नगर के विकास को गति देने के लिए सभी वर्गों और क्षेत्रों को साथ लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह एवं वार्ड सदस्य प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए नगर के विकास के लिए कार्य करेगी।इसके बाद विधायक बेहड़ ने बंगाली कॉलोनी, वार्ड संख्या 3 तथा सिरौलीकला में भी जनसंपर्क एवं कार्यक्रमों में भाग लिया। सिरौलीकला में उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष पद की कांग्रेस प्रत्याशी रशीदा बेगम के समर्थन में भी लोगों से संवाद किया और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की।आज प्रातः विधायक बेहड़ ने बलवंत कॉलोनी, विकास कॉलोनी एवं चुटकी देवरिया की विभिन्न कॉलोनियों में जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं तथा कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की।इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, दर्शन कोहली, ओमप्रकाश दुआ, जीवन जोशी, अंग्रेज सिंह, सुनील ठाकुर, देवेंद्र मंड, मुर्तजा अंसारी, संतोष सिंह, कर्मजीत सिंह, नजाकत खान, विक्की खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।सिरौलीकला में तस्लीम रजा, मोहम्मद ताहिर खान, अफसर कुरैशी, जायदा यार खान सहित अनेक स्थानीय नागरिक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: निकाय चुनाव

Post navigation

Previous 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
  • Latest
  • Popular
  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • रुद्रपुर

    विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।

  • 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखण्ड

    720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • 18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय

    महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

  • हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 08 माह से चल रहा था फरार, थाना दिनेशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 08 माह से चल रहा था फरार, थाना दिनेशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
  • 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
  • 18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub