13 लाख की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
*🛑 SSP अजय गणपति का नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त रुख — करीब 13 लाख की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार**➡️ कोतवाली खटीमा पुलिस ने 44.65 ग्राम स्मैक की बरामद ,जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब ₹13 लाख रूपये।**➡️ मोटरसाइकिल से स्मैक का परिवहन करते हुए अभियुक्त गिरफ्तार।*

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशानुक्रम में जनपद में नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली खटीमा पुलिस टीम द्वारा 28/09/2026 को चेकिंग के दौरान सितारगंज रोड ग्राम पहेनिया के कच्चे रास्ते से शाम के समय कुलदीप सिंह पुत्र जीत सिंह, निवासी कल्याणपुर, नानकमत्ता, ऊधमसिंहनगर, उम्र 30 वर्ष को मोटरसाइकिल संख्या UP26AU2380 से मादक पदार्थ का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के कब्जे से 44.65 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ₹13 लाख आंकी गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*गिरफ्तार अभियुक्त*➡️ कुलदीप सिंह, उम्र 30 वर्षनिवासी कल्याणपुर, नानकमत्ता, ऊधमसिंहनगर।*बरामदगी*➡️ 44.65 ग्राम स्मैक (हेरोइन)अनुमानित कीमत — ₹13 लाखघटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल — UP26AU2380*पुलिस टीम*➡️ उ0नि0 भुवन गहतौड़ीहेड कांस्टेबल 108 देवेश पाण्डेयकानि0 370 नवीन रजवारकानि0 इसाककानि0 380 मौहसीनकोतवाली खटीमा
