Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • अल्मोड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय
  • विविध

मतदाता सूची को त्रुटिरहित व मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत 20 से 27 नवम्बर तक एक सप्ताह का चलेगा विशेष अभियान।

Mumtyaz Ahmad November 18, 2026
ख़बर शेयर करें -
मतदाता सूची को त्रुटिरहित व मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत 20 से 27 नवम्बर तक एक सप्ताह का चलेगा विशेष अभियान।

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड में 01 जनवरी, 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने तथा मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत 20 नवंबर से 27 नवंबर, 2026 तक एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने बूथ की मतदाता सूची की गहनता से जांच करेंगे और उसमें पाई जाने वाली त्रुटियों को चिन्हित कर संबंधित मतदाताओं के माध्यम से आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने, दर्ज विवरण में किसी भी प्रकार की त्रुटि को ठीक कराने अथवा अपात्र प्रविष्टि को हटाने के लिए 12 नवंबर से 11 दिसंबर, 2026 तक निर्धारित प्रारूपों में दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं। इसके लिए नाम सम्मिलित कराने हेतु फार्म-6, नाम हटाने के लिए फार्म-7 तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरण में संशोधन के लिए फार्म-8 का उपयोग किया जाएगा।उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के दौरान मतदाता सूची में एक ही मतदाता का नाम एक ही बूथ पर अथवा एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में दर्ज होने की स्थिति में ऐसी अतिरिक्त प्रविष्टियों को चिन्हित किया जाएगा। नियमानुसार फार्म-7 के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया अपनाते हुए अतिरिक्त प्रविष्टियों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 17 एवं 18 के प्रावधानों के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में अथवा किसी निर्वाचन क्षेत्र में एक से अधिक बार मतदाता के रूप में पंजीकृत होने का पात्र नहीं है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे वर्तमान मतदाता सूची में अपना तथा अपने परिवार के सभी अर्ह सदस्यों का नाम, पता, आयु एवं अन्य विवरण भली-भांति जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि या अशुद्धि पाई जाती है तो निर्धारित अवधि के भीतर फार्म-8 भरकर अपने संबंधित बीएलओ के पास जमा करें। इसी प्रकार यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो वह फार्म-6 के माध्यम से अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकता है।उन्होंने यह भी अपील की कि मतदाता सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित होने वाली किसी भी अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और मतदाता सूची से संबंधित जानकारी केवल आधिकारिक माध्यमों से ही प्राप्त करें।डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि 12 नवंबर, 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची सभी जिला निर्वाचन कार्यालयों, उप जिलाधिकारी कार्यालयों, तहसील कार्यालयों तथा संबंधित बीएलओ के पास उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड की वेबसाइट https://ceo.uk.gov.in/ पर भी ऑनलाइन मतदाता सूची में अपना नाम एवं विवरण देख सकते हैं।

ख़बर शेयर करें -
Tags: मतदाता सूची

Post navigation

Previous एसएसपी अजय गणपति ने NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ब्लैक स्पॉट्स का किया स्थलीय निरीक्षण।
  • Latest
  • Popular
  • मतदाता सूची को त्रुटिरहित व मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत 20 से 27 नवम्बर तक एक सप्ताह का चलेगा विशेष अभियान।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    मतदाता सूची को त्रुटिरहित व मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत 20 से 27 नवम्बर तक एक सप्ताह का चलेगा विशेष अभियान।

  • एसएसपी अजय गणपति ने NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ब्लैक स्पॉट्स का किया स्थलीय निरीक्षण।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर
    • विविध

    एसएसपी अजय गणपति ने NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ब्लैक स्पॉट्स का किया स्थलीय निरीक्षण।

  • छठ महापर्व पर विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचे विवेक दीप सिंह, श्रद्धालुओं से लिया आशीर्वाद एवं दीं शुभकामनाएँ।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • विविध

    छठ महापर्व पर विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचे विवेक दीप सिंह, श्रद्धालुओं से लिया आशीर्वाद एवं दीं शुभकामनाएँ।

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठ घाट पर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठ घाट पर उगते सूर्य को दिया अर्घ्य।

  • छठ घाटों पर पहुंचे महापौर विकास शर्मा, व्रती माताओं-बहनों से मिलकर दी पर्व की शुभकामनाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    छठ घाटों पर पहुंचे महापौर विकास शर्मा, व्रती माताओं-बहनों से मिलकर दी पर्व की शुभकामनाएं।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • मतदाता सूची को त्रुटिरहित व मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत 20 से 27 नवम्बर तक एक सप्ताह का चलेगा विशेष अभियान।
  • एसएसपी अजय गणपति ने NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ब्लैक स्पॉट्स का किया स्थलीय निरीक्षण।
  • छठ महापर्व पर विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचे विवेक दीप सिंह, श्रद्धालुओं से लिया आशीर्वाद एवं दीं शुभकामनाएँ।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub