Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • राष्ट्रीय
  • रुद्रपुर

खुरपिया में बुलडोजर चलने से पहले लोगों को जमीन, मकान और पट्टे दिलाऊंगा : विधायक तिलक राज बेहड़

Mumtyaz Ahmad November 29, 2026
ख़बर शेयर करें -

बोले—प्रभावित परिवारों को बसाए बिना किसी को उजाड़ने नहीं दूंगा, भाजपा सरकार पर साधा निशानाआजादनगर में विधायक बेहड़ को लड्डुओं से तौला, तलवार भेंटकर किया सम्मानित, नगर पालिका अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह को गदा भेंट कीआजादनगर मोटर मार्ग का शिलान्यास।

खुरपिया में बुलडोजर चलने से पहले लोगों को जमीन, मकान और पट्टे दिलाऊंगा : विधायक तिलक राज बेहड़

किच्छा। ग्रामीण जनसंवाद कार्यक्रम के तहत विधायक तिलक राज बेहड़ ने खुरपिया, भुड़ागौरी, नई कॉलोनी देविरिया, चंदन नगर एवं देविरिया मंदिर सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान आजादनगर पहुंचने पर ग्रामवासियों ने विधायक तिलक राज बेहड़ एवं नगर पालिका अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। विधायक तिलक राज बेहड़ को लड्डुओं से तौला गया तथा तलवार भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह को गदा भेंट की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं अतिथियों का भी फूल-मालाओं से स्वागत और अभिनंदन किया गया।इस दौरान विधायक ने आजादनगर मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। 1190 मीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण पर 50.97 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

खुरपिया में बुलडोजर चलने से पहले लोगों को जमीन, मकान और पट्टे दिलाऊंगा : विधायक तिलक राज बेहड़

खुरपिया क्षेत्र में जमीन और पट्टों के मुद्दे पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने दो टूक कहा कि खुरपिया में बुलडोजर चलने से पहले वह उनके ऊपर चलेगा। प्रभावित परिवारों को जमीन, मकान और रहने की जगह उपलब्ध कराए बिना किसी को वहां से हटने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह शासन और सरकार को करीब 20 बार पत्र लिख चुके हैं और विधानसभा में भी लगातार आवाज उठाई है। कांग्रेस सरकार के समय पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा यहां लगभग 450 एकड़ जमीन आरक्षित की गई थी, लेकिन भाजपा सरकार लोगों को उनका अधिकार देने में विफल रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर छह महीने के भीतर जमीन और पट्टों के मामले का समाधान कराने के लिए ठोस कार्रवाई की जाएगी।आजादनगर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि उनका राजनीतिक जीवन जनता की सेवा और विकास को समर्पित रहा है। उन्होंने कभी यह भेदभाव नहीं किया कि किस क्षेत्र से उन्हें वोट मिले और किस क्षेत्र से नहीं।

खुरपिया में बुलडोजर चलने से पहले लोगों को जमीन, मकान और पट्टे दिलाऊंगा : विधायक तिलक राज बेहड़

आजादनगर में भी उनके प्रयासों से कई सड़कें बनवाई गई हैं और आगे भी क्षेत्र की सभी गलियों एवं प्रमुख मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने श्मशान घाट के विकास, मंदिर में शेड निर्माण और अन्य जरूरी कार्यों के लिए विधायक निधि एवं नगर पालिका के माध्यम से सहयोग देने का भरोसा दिलाया।उन्होंने कहा कि राजनीति में आलोचना करने के बजाय विकास के मामले में प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। यदि कोई उनसे अधिक विकास कार्य करता है तो वह उसका स्वागत करेंगे। पिछले दस वर्षों में क्षेत्र के लोगों ने कई बार भाजपा को अवसर दिया, लेकिन विकास के मामले में जनता को अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। तराई को बसाने और संवारने में हमारे बुजुर्गों एवं स्वतंत्रता सेनानियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, उनका सम्मान होना चाहिए। अपने राजनीतिक और व्यक्तिगत हितों के लिए इतिहास एवं बुजुर्गों के योगदान को नजरअंदाज करना उचित नहीं है।विधायक ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और दिनदहाड़े गोलीबारी पर भी गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि घनी आबादी वाले क्षेत्रों में सरेआम गोलियां चलना बेहद गंभीर मामला है। स्कूल से बच्चों के आने-जाने के समय इस तरह की घटनाएं आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। शहर में भय और दहशत का माहौल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता का सहयोग मिले तो वह अपराध और गुंडागर्दी के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।उन्होंने कहा कि विधायक का काम केवल भाषण देना नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनना और उनका समाधान कराना है। आजादनगर सहित पूरे क्षेत्र में सड़क, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में जनता से विकास, भाईचारे और अधिकारों की लड़ाई में कांग्रेस का साथ देने की अपील करते हुए कहा कि जनता सहयोग करे तो क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देने की जिम्मेदारी उनकी होगी।इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन सिंधी, विक्रांत फुटेला,,चंदन पांडे, मुकेश फुटेला, गुड्डू तिवारी, ,सुरेन्द्र खुराना संतोष अधिकारी, कुंवर पाल, राजेश पाल, उदयवीर, गुरचरण सिंह, जितेंद्र संधू, मेजर सिंह, बलदेव राज पटेला, गुलशन सिंधी, मुकेश, जगदीश, विजय अहूजा, मोहनलाल,चेतन शर्मा,अमित कालरा, बलवंत मुजाल, राजीव फुटेला, महेश चंद्र, रामजीवन पासवान, कारक सिंह, मुमताज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: विधायक तिलकराज बेहड़

Post navigation

Previous आरटीओ कार्यालय के नाम पर वाहन स्वामियों से अवैध वसूली एवं धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर अभियुक्त एसटीएफ की गिरफ्त में।
  • Latest
  • Popular
  • खुरपिया में बुलडोजर चलने से पहले लोगों को जमीन, मकान और पट्टे दिलाऊंगा : विधायक तिलक राज बेहड़
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    खुरपिया में बुलडोजर चलने से पहले लोगों को जमीन, मकान और पट्टे दिलाऊंगा : विधायक तिलक राज बेहड़

  • आरटीओ कार्यालय के नाम पर वाहन स्वामियों से अवैध वसूली एवं धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर अभियुक्त एसटीएफ की गिरफ्त में।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    आरटीओ कार्यालय के नाम पर वाहन स्वामियों से अवैध वसूली एवं धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर अभियुक्त एसटीएफ की गिरफ्त में।

  • रेशमबाड़ी प्रकरण में फरार अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    रेशमबाड़ी प्रकरण में फरार अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।

  • संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने कानूनी जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने कानूनी जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

  • जनपद में मनाया गया संविधान दिवस, डीएम ने दिलाई शपथ।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    जनपद में मनाया गया संविधान दिवस, डीएम ने दिलाई शपथ।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • खुरपिया में बुलडोजर चलने से पहले लोगों को जमीन, मकान और पट्टे दिलाऊंगा : विधायक तिलक राज बेहड़
  • आरटीओ कार्यालय के नाम पर वाहन स्वामियों से अवैध वसूली एवं धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर अभियुक्त एसटीएफ की गिरफ्त में।
  • रेशमबाड़ी प्रकरण में फरार अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub