Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम

आरटीओ कार्यालय के नाम पर वाहन स्वामियों से अवैध वसूली एवं धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर अभियुक्त एसटीएफ की गिरफ्त में।

Mumtyaz Ahmad November 29, 2026
ख़बर शेयर करें -

*आरटीओ कार्यालय के बाहर दो अलग-अलग गाड़ियों में बैठकर चला रहे थे अवैध वसूली का खेल, 75 आरसी, 07 ड्राइविंग लाइसेंस, 19 फॉर्म-30 सहित भारी मात्रा में वाहन संबंधी दस्तावेज बरामद* 🔶 *आरटीओ कार्यालय के बाहर निजी वाहनों को ही बना रखा था अवैध कार्यालय, लैपटॉप एवं प्रिंटर से संचालित कर रहे थे दस्तावेज तैयार कराने का पूरा खेल।* 🔶 *सरकारी विभाग के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े के नेटवर्क की जांच में जुटी एसटीएफ, अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भी होगी जांच।* 🔶 *वाहन स्वामियों को सरकारी शुल्क की सही जानकारी छिपाकर लगाते थे चूना, निर्धारित शुल्क से अधिक वसूलते थे धनराशि।*

आरटीओ कार्यालय के नाम पर वाहन स्वामियों से अवैध वसूली एवं धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर अभियुक्त एसटीएफ की गिरफ्त में।

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ द्वारा संगठित गैंग/गैंगस्टर एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किए जाने हेतु एसटीएफ की टीमो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।उक्त क्रम में एसटीएफ कुमाऊँ यूनिट, रुद्रपुर द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए आरटीओ कार्यालय के नाम पर वाहन स्वामियों से सरकारी शुल्क से अधिक धनराशि वसूलकर धोखाधड़ी करने वाले दो अभियुक्तों को थाना पंतनगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है। *ऐसे चल रहा था अवैध वसूली का खेल* *स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड द्वारा संगठित रूप से संचालित अवैध गतिविधियों, सरकारी व्यवस्था की आड़ में आमजन से धोखाधड़ी एवं अवैध वसूली करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लम्बे समय से कार्यवाही के प्रयास कर इनपुट विकसित किये जा रहे थे* , इसी क्रम में एसटीएफ को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रुद्रपुर स्थित आरटीओ कार्यालय के समीप जिला सैनिक विश्राम गृह के गेट के पास दो अलग-अलग वाहनों में कुछ व्यक्ति बैठकर वाहन संबंधी दस्तावेज जैसे रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC), ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य कागजात तैयार कराने के नाम पर वाहन स्वामियों से सरकारी शुल्क से अधिक धनराशि वसूल रहे हैं।सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ कुमाऊँ यूनिट द्वारा तत्काल स्थानीय पुलिस को अवगत कराते हुए थाना पंतनगर पुलिस के साथ संयुक्त टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। संयुक्त टीम द्वारा दोनों वाहनों की घेराबंदी कर तलाशी ली गई, जिसमें एक वाहन संख्या में बैठे व्यक्ति की पहचान प्रवीण बाछाड़ पुत्र विकास बाछाड़, निवासी चन्दीपुर विजयपुर, थाना दिनेशपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई।वहीं दूसरे वाहन में लैपटॉप पर कार्य कर रहे व्यक्ति की पहचान पंकज कांति सेन पुत्र स्वर्गीय स्वदेश कांति सेन, निवासी वार्ड संख्या-03, ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई।दोनों व्यक्तियों से पूछताछ एवं वाहनों की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में वाहन संबंधी दस्तावेज एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए। *पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा* प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे आरटीओ कार्यालय से संबंधित कार्य कराने के नाम पर वाहन स्वामियों से संपर्क करते थे तथा सरकारी शुल्क की वास्तविक जानकारी छिपाकर उनसे निर्धारित सरकारी शुल्क से अधिक धनराशि वसूलते थे। दोनों अभियुक्त अलग-अलग वाहनों में बैठकर लैपटॉप एवं प्रिंटर के माध्यम से अपना काम संचालित कर रहे थे। अभियुक्तों द्वारा कुछ डुप्लीकेट आरसी एवं ड्राइविंग लाइसेंस निजी लैब से तैयार करवाकर वाहन स्वामियों को उपलब्ध कराए जाने की बात भी सामने आई है। इस संबंध में एसटीएफ द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है।प्रकरण में अन्य संलिप्त संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एसटीएफ द्वारा बरामद दस्तावेजों एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का विश्लेषण कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों तथा अब तक की गई अवैध वसूली के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता* 1. प्रवीण बाछाड़ पुत्र विकास बाछाड़, निवासी चन्दीपुर विजयपुर, थाना दिनेशपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर।2. पंकज कांति सेन पुत्र स्वर्गीय स्वदेश कांति सेन, निवासी वार्ड संख्या-03, ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधमसिंहनगर। *बरामदगी का विवरण* 1. 75 वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC)।2. 07 ड्राइविंग लाइसेंस।3. 19 फॉर्म-30 (मोटरयान नियम-55 के अंतर्गत स्वामित्व अंतरण संबंधी दस्तावेज)।4. फॉर्म-30 के साथ संलग्न आरसी, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड।5. 01 लैपटॉप।6. 01 प्रिंटर।7. 01 माउस।8. 01 लैपटॉप एडॉप्टर।9. 01 इंटरनेट डिवाइस।10. घटना में प्रयुक्त 02 वाहन। *एसटीएफ की आमजन से अपील* *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ* द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि आरटीओ अथवा किसी भी सरकारी कार्यालय से संबंधित कार्य कराने के लिए केवल अधिकृत माध्यमों का ही प्रयोग करें। सरकारी कार्यों के नाम पर किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को अतिरिक्त धनराशि न दें तथा अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज किसी अनजान व्यक्ति को उपलब्ध कराने से बचें।यदि किसी व्यक्ति द्वारा सरकारी कार्यालय के नाम पर अवैध वसूली अथवा धोखाधड़ी की जाती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।एसटीएफ से संपर्क हेतु मोबाइल नंबरः 9412029536 *STF टीम* 1. श्री राकेश बिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ कुमाऊँ परिक्षेत्र।2. श्री विकास चौधरी, प्रभारी निरीक्षक, एसटीएफ कुमाऊँ यूनिट, रुद्रपुर।3. उ0नि0 विपिन जोशी।4. हे0का0 रविन्द्र सिंह बिष्ट।5. हे0का0 महेन्द्र गिरी।6. हे0का0 किशोर कुमार।7. आरक्षी जितेन्द्र कुमार।8. श्री किशन चन्द्र शर्मा। *थाना पंतनगर पुलिस टीम* 1. उ0नि0 अनिल मेहता, थाना पंतनगर।2. का0 कृपाल सिंह, थाना पंतनगर।स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड द्वारा संगठित रूप से संचालित अवैध गतिविधियों, सरकारी व्यवस्था की आड़ में आमजन से धोखाधड़ी एवं अवैध वसूली करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

ख़बर शेयर करें -
Tags: आरोपी गिरफ्तार

Post navigation

Previous रेशमबाड़ी प्रकरण में फरार अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।
Next खुरपिया में बुलडोजर चलने से पहले लोगों को जमीन, मकान और पट्टे दिलाऊंगा : विधायक तिलक राज बेहड़
  • Latest
  • Popular
  • खुरपिया में बुलडोजर चलने से पहले लोगों को जमीन, मकान और पट्टे दिलाऊंगा : विधायक तिलक राज बेहड़
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    खुरपिया में बुलडोजर चलने से पहले लोगों को जमीन, मकान और पट्टे दिलाऊंगा : विधायक तिलक राज बेहड़

  • आरटीओ कार्यालय के नाम पर वाहन स्वामियों से अवैध वसूली एवं धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर अभियुक्त एसटीएफ की गिरफ्त में।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    आरटीओ कार्यालय के नाम पर वाहन स्वामियों से अवैध वसूली एवं धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर अभियुक्त एसटीएफ की गिरफ्त में।

  • रेशमबाड़ी प्रकरण में फरार अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    रेशमबाड़ी प्रकरण में फरार अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।

  • संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने कानूनी जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने कानूनी जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

  • जनपद में मनाया गया संविधान दिवस, डीएम ने दिलाई शपथ।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    जनपद में मनाया गया संविधान दिवस, डीएम ने दिलाई शपथ।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    अंतर्राज्यीय मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश,चोरी की 08 मोटर साइकिलें बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार।

  • उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा

    उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: 25 अप्रैल को 10 बजे होगा घोषित, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म।

  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • क्राइम
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    तराई पश्चिमी वन प्रभाग कि परतरामपुर रेंज मे गुलदार का आतंक घर मे घुस कर कुत्ते को बनाया निवाला सीसीटीवी मे कैद हुई घटना।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • खुरपिया में बुलडोजर चलने से पहले लोगों को जमीन, मकान और पट्टे दिलाऊंगा : विधायक तिलक राज बेहड़
  • आरटीओ कार्यालय के नाम पर वाहन स्वामियों से अवैध वसूली एवं धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर अभियुक्त एसटीएफ की गिरफ्त में।
  • रेशमबाड़ी प्रकरण में फरार अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub