Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • रुद्रपुर
  • शिक्षा

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 35 वें दीक्षांत समारोह में पहुंची राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू।

Mumtyaz Ahmad November 7, 2023
ख़बर शेयर करें -

दीक्षांत समारोह में 1041 विद्यार्थियों को उपाधि व दीक्षा की गई प्रदान।

 सर्वोत्तम स्नातक विद्यार्थी नेहा बिष्ट को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से नवाजा, 

इसके अतिरिक्त 11 विद्यार्थियों को कुलपति स्वर्ण पदक, 11 विद्यार्थियों कुलपति रजत पदक एवं 10 विद्यार्थियों को कुलपति कांस्य पदक प्रदान किये गये।

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए एक-एक विद्यार्थी सरस्वती पांडा अवार्ड, श्रीमती नागम्मा शान्ताबाई अवार्ड, डा. राम शिरोमणि तिवारी अवार्ड, चैधरी चरण सिंह मैमोरियल इंटेलेकच्यूअल अवार्ड पूरण आनन्द अदलखा अवार्ड एवं भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त अवार्ड से विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

 दो विद्यार्थियों को भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 35 वें दीक्षांत समारोह में पहुंची राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू।

बेलाग न्यूज़ संवाददाता।

पंतनगर। एक दिवसीय दौरे के तहत ऊधम सिंह नगर जनपद के पंतनगर में स्थित गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित 35 वां दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू पहुची। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा 1041 विद्यार्थियों को उपाधि व दीक्षा प्रदान की गयी। दीक्षांत समारोह में नेहा बिष्ट को सर्वोत्तम स्नातक होने के नाते कुलाधिपति के स्वर्ण पदक से सम्मानित करने के अतिरिक्त 11 विद्यार्थियों को कुलपति के स्वर्ण पदक, कुलपति के रजत पदक 11 विद्यार्थियों, कुलपति के कांस्य पदक 10 विद्यार्थियों को दिये गये जबकि 02 लोगो को भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 35 वें दीक्षांत समारोह में पहुंची राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू।

– पंतनगर विश्वविद्यालय में आज आयोजित हुए 35वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा 1041 विद्यार्थियों को उपाधि व दीक्षा प्रदान की गयी। प्रशासनिक भवन स्थित दीक्षांत प्रांगण में आयोजित इस समारोह में  उत्तराखण्ड के राज्यपाल एवं कुलाधिपति, ले. जनरल गुरमीत सिंह, रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट एवं कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री माननीय उत्तराखण्ड गणेश जोशी मंचासीन थी। राष्ट्रपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में उपस्थित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और उपाधि एवं पदक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को बधाई दीं। उन्होंने बताया कि आज पदक प्राप्त करने वालों में छात्राओं की संख्या ज्यादा थी। राष्ट्रपति होने के नाते उन्होंने 50 से अधिक विश्वविद्यालयो में शिरकत की है और वहां भी छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया हैं। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के लिए जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है जहां इस दिन विद्यार्थियों के परिवार के सदस्य एवं शिक्षक गर्व का अनुभव करते हैं।

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 35 वें दीक्षांत समारोह में पहुंची राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू।

उन्होंने बताया कि देश का प्रथम विश्वविद्यालय शुरूआत से ही कृषि, अनुसंधान, प्रसार के लिए उत्कृष्टता का केन्द्र बना हुआ है। पन्तनगर विष्वविद्यालय का बीज ‘पन्तनगर बीज’ के नाम से विश्व विख्यात है और कृषि क्षेत्र जुड़े किसान आंख बंद कर विश्वास करते है। उन्होंने बताया कि विष्वविद्यालय विभिन्न फसलों, फलों और सब्जियों के कुल 346 उन्नत किस्मों को प्रस्तुत किया है और दो नस्लों का विकास किया हैै। इस वर्ष दलहनी फसलों में विश्वविद्यालय द्वारा 7 प्रजातियां विकसित की गयी है। प्रजातियों का निरंतर विकास कृषि विकास के लिए आवश्यक है। विश्वविद्यालय को तीन बार सरदार पटेल उत्कृष्ट कृषि संस्थान अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय पुस्तकालय में 4 लाख 50 हजार से अधिक पुस्तकें उपलब्ध है और विद्यार्थियों को पुस्तकें खरीदनी नहीं पड़ती तथा उन्हीं पुस्तकों से विद्यार्थियों का अध्ययन-अध्यापन हो जाता है। अध्ययन-अध्यापन डिजिटल रूप में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि क्लाइमेंट और मृदा की समस्याओं से निपटने के लिए विष्व प्राकृतिक एवं जैविक खेती की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण विश्व वर्ष को अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मना रहा है। उत्तराखण्ड मोटे अनाज के उत्पादन में अग्रणी राज्य है। विष्वविद्यालय द्वारा कृषि में छिड़काव हेतु ड्रोन का निर्माण किया गया है जो कुछ क्षणों में कई हैक्टेयर भूमि में छिड़काव कर सकता है। इससे किसानों के समय की बचत होगी। इस उपलब्धि के लिए विष्वविद्यालय के वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं को बधाई दी। 

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 35 वें दीक्षांत समारोह में पहुंची राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू।

 कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि हरित क्रांति जननी, भूमि में माननीय राष्ट्रपति जी की उपस्थिति से न केवल इस विष्वविद्यालय का, बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का मान बढ़ा है और उनकी उपस्थिति से, इस दीक्षांत समारोह में दीक्षा प्राप्त करने वाले प्रत्येक छात्र-छात्रा को एक ऐसा हौसला और मार्गदर्षन मिलेगा, जो इनके पूरे जीवन को आलोकित करेगा। उन्होंने पं. पन्त जी को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि देश का प्रथम कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर विश्वविद्यालय जो वर्ष 1960 में उत्तर प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित किया गया। इसके उपरांत वर्ष 1972 में विष्वविद्यालय का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत जी की स्मृति में गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विष्वविद्यालय किया गया। स्वर्गीय पंत जी ने इस विष्वविद्यालय के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया था, ये उनकी दूरगामी सोच का ही परिणाम है कि आज यह विश्वविद्यालय देश व विदेश में प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में विख्यात है। देश में हरित क्रांति लाने में पन्तनगर विष्वविद्यालय का विशेष योगदान रहा है, जिसके फलस्वरूप हमारा देश फूड ग्रेन प्रोड्क्षन में न सिर्फ आत्मनिर्भर बना है, बल्कि आज हम कृषि उपज के प्रमुख निर्यातकों में से एक हैं। उन्होंने सभी उपाधि प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण और उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा कहा कि सभी विद्यार्थी भारत जैसे विविधतापूर्ण एवं गतिशील देश, की विरासत को और अधिक समृद्ध तथा भविष्य को और अधिक सशक्त बनाने में अपना योगदान देंगे। दीक्षांत समारोह केवल एक समारोह मात्र नहीं है, बल्कि यह आपकी उपलब्धियों, ज्ञान और उत्कृष्टता को प्राप्त करने के दृढ़ निष्चय का उत्सव भी है। षिक्षा केवल डिग्री ले लेना ही नहीं हैं, बल्कि यह आत्म ज्ञान की प्राप्ति, सषक्तिकरण एवं परिवर्तन का माध्यम भी है। शिक्षा आपके जीवनयापन का माध्यम ही नहीं है, बल्कि यह देष के कल्याण के लिए भी बेहद अहम है। विष्वविद्यालय में विद्यार्थियों की बुद्धिमता एवं उनके चरित्र का विकास होता है। इस अवसर पर, मैं यहां की फैकल्टी द्वारा आपके बौद्धिक विकास तथा आपको भाविष्य की चुनौतियों को तैयार करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं है। भविष्य में आने वाली दूसरी हरित क्रांति में इन्फाॅरमेशन टेक्नोलाॅजी एवं आर्टफिशियल इंटेलिजेंस का विषेष योगदान रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि विष्वविद्यालय इस क्षेत्र को हमेशा याद करेंगे तथा विष्वविद्यालय के आलू के पराठे एवं फत्तु के समोसे के लिए पुनः यहां आएंगे।  

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 35 वें दीक्षांत समारोह में पहुंची राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि महामहिम जी का आभार व्यक्त करता हूं कि तीन दिनों का समय उत्तराखण्ड में दिया है जो हमारे लिए गौरव की बात हैं। उन्होंने बताया कि दीक्षान्त समारोह में उपाधि पाने में हमारी बेटियों की संख्या अधिक है। उन्होंने बताया कि हमारी बेटियों हर क्षेत्र में देष एवं विदेषों में सर्वोच्च पदों पर असीन है। उत्तराखण्ड में कृषि के क्षेत्र में बढ़ोत्तरी हुयी है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी की मुहिम अन्तर्राष्ट्रीय मोटे अनाज वर्ष 2023 को 72 देशों में श्रीअन्न के रूप में मनाया जा रहा है। मोटे अनाज में पोषक तत्वों की मात्रा अधिक पायी जाती है तथा उनको उगाने में पानी की आवष्यकता कम पड़ती है। 

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 35 वें दीक्षांत समारोह में पहुंची राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू।

कुलपति डा. मनमोहन सिंह चैहान ने बताया कि आठ वर्षों के बाद पुनः राष्ट्रपति का आर्षीवाद प्राप्त हुआ जोकि एक गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि विष्वविद्यालय द्वारा षिक्षण, शोध व प्रसार के क्षेत्रों में पिछले एक वर्ष में प्राप्त की गयी उपलब्धियों को प्रस्तुत किया। उन्होंने विष्वविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि लैण्ड ग्रान्ट पैटर्न की तर्ज पर अमेरिका के इलिनोय विश्वविद्यालय की सहायता से स्थापित पन्तनगर विश्वविद्यालय ने हरित क्रांति के द्वारा देश में खाद्य सुरक्षा सुनिष्चित करने की दिषा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जिसके लिए नोबल पुरस्कार विजेता डा. नारमन ई. बोरलाॅग द्वारा हरित क्रांति की जन्म स्थाली के रूम में अलंकृत किया गया। विगत छः दषको में विश्वविद्यालय ने खाद्य फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के अलावा पशुधन, दुध, तिलहनी फसल तथा मत्स्य उत्पादन में भी अपना अहम योगदान दिया है। विश्वविद्यालय द्वारा स्थापना से अब तक 42911 से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गयीं है।

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 35 वें दीक्षांत समारोह में पहुंची राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू।

शिक्षा और अनुसंधान में आपसी सहयोग के लिए विश्वविद्यालय ने कई समझौते पर हस्ताक्षरा किये जिनमें अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आस्ट्रेलिया की वैस्टर्न सिडनी विष्वविद्यालय, रोमानियां की कृषि विज्ञान और पशुचिकित्सा विष्वविद्यालय, अमेरिका का इलिनोय, कनाडा की मैनिटोबा विष्वविद्यालय प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त पांच प्रमुख आईसीएआर अनुसंधान संस्थानों के साथ-साथ नेषनल इंस्टीट्यूट आॅफ हाइड्रोलाॅजी, रूड़की जैसे प्रमुख संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। विश्वविद्यालय को अभी तक 105 पेटेन्टस के लिए आवेदन किया गया जिनमें 29 पेटेन्टस की स्वीकृति मिली है। विष्वविद्यालय में 113वां तथा 114वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिनमें लगभग 45000 पंजीकृत तथा अपंजीकृत किसानों ने मेले का भ्रमण किया और नई तकनीकों एवं उत्पादों के बारे में जाना। किसान मेलों में अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के दृष्टिगत मिलेट (श्रीअन्न) के प्रति जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार हेतु श्रीअन्न पर प्रदर्षनी का आयोजन किया गया। अंत में उन्होंने सभी उपाधि प्राप्तकर्ताओं को दीक्षा दी। इस दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि माननीय राष्ट्रपति द्वारा 1041 विद्यार्थियों को उपाधि व दीक्षा प्रदान की गयी। इस अवसर पर सर्वोत्तम स्नातक विद्यार्थी नेहा बिष्ट को कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त 11 विद्यार्थियों को कुलपति स्वर्ण पदक, 11 विद्यार्थियों कुलपति रजत पदक एवं 10 विद्यार्थियों को कुलपति कांस्य पदक प्रदान किये गये। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए एक-एक विद्यार्थी सरस्वती पांडा अवार्ड, श्रीमती नागम्मा शान्ताबाई अवार्ड, डा. राम षिरोमणि तिवारी अवार्ड, चैधरी चरण सिंह मैमोरियल इंटेलेकच्यूअल अवार्ड पूरण आनन्द अदलखा अवार्ड एवं भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त अवार्ड से विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा दो विद्यार्थियों को भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। 

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 35 वें दीक्षांत समारोह में पहुंची राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू।

कुलसचिव, डा. के.पी. रावेरकर ने समारोह का संचालन किया एवं अंत में धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रबन्ध परिषद् एवं विद्वत परिषद् के सदस्यों के साथ-साथ विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों के संकाय सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी तथा प्रदेष सरकार एवं जिला प्रषासन के उच्चाधिकारी उपस्थित थे। निदेशक संचार डा. जे.पी. जायसवाल ने सभी मीडिया हाउस की शांतिपूर्ण वातावरण में रिकार्डिंग की प्रषंसा की।  

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 35 वें दीक्षांत समारोह में पहुंची राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू।

दीक्षांत समारोह में पदक एवं अवार्ड से सम्मानित हुए विद्यार्थी 👇👇👇👇

पंतनगर।  पंतनगर विश्वविद्यालय में आज आयोजित हुए 35वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा 1041 विद्यार्थियों को उपाधि व दीक्षा प्रदान की गयी। इस अवसर पर नेहा बिष्ट को सर्वोत्तम स्नातक होने के नाते कुलाधिपति के स्वर्ण पदक से सम्मानित करने के अतिरिक्त 11 विद्यार्थियों को कुलपति के स्वर्ण पदक प्रदान किये गये, जिनमें पारखी श्रीवास्तव, हर्षित पांडे, श्रेया जैन, रितिक गोयल, भानु लोहानी, अमृता शुक्ला, पल्लवी ठुकराल, दीपशिखा चैधरी, मल्लिका त्रिपाठी, चित्रा परिहार एवं योगिता मारकाना सम्मिलित थे। कुलपति के रजत पदक 11 विद्यार्थियों को दिये गये, जिनमें अभिषेक कुमार सैनी, अंकित शर्मा, आकाश रावत, आरुषि भारद्वाज, सौम्या उप्रेती, आकाश बृजवासी, अंजलि कुकरेती, प्रेरणा पखावाल, मेघना सरकार, वैशाली श्री एवं वैभवी बर्थवाल सम्मलित थे तथा कुलपति के कांस्य पदक 10 विद्यार्थियों को दिये गये, जिनमें आकांक्षा सैनी, अंजलि पांडे, स्तुति उपाध्याय, महक महर, आशुतोष चटर्जी, जिज्ञासा नायक, तमन्ना बर्तवाल, कामाक्षी कांडपाल, हर्षिता पांडे एवं मयंक बारडोला सम्मिलित थे। इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरणा पखवाल को सरस्वती पांडा अवार्ड, ज्योत्सना फर्तियाल को श्रीमती नागम्मा शांता बाई अवार्ड, मल्लिका त्रिपाठी को डा. राम षिरोमणि तिवारी अवार्ड एवं चैधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा पुरस्कार तथा मेघना सरकार को चैधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभाग पुरस्कार, संजय कुमार राठौर को पूरण आनन्द अदलखा अवार्ड से, श्री विवेक नेगी एवं डा. हिमानी पंत को भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

 

ख़बर शेयर करें -
Tags: दीक्षांत समारोह पन्तनगर यूनिवर्सिटी

Post navigation

Previous मां भगवती के दरबार मे शीश झुकाकर भाजपा नेता चुघ ने लिया आशीर्वाद।
Next राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पंतनगर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने किया स्वागत।
  • Latest
  • Popular
  • उत्तराखंड में अफसरों के तबादले, प्रमोद कुमार बने रुद्रपुर के नए एएसपी।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    उत्तराखंड में अफसरों के तबादले, प्रमोद कुमार बने रुद्रपुर के नए एएसपी।

  • 200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 800 लीटर लहन नष्ट।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 800 लीटर लहन नष्ट।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार,03 दोपहिया वाहन बरामद।

  • 20.10 ग्राम स्मैक बरामद,02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    20.10 ग्राम स्मैक बरामद,02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह का हुआ खुलासा, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह का हुआ खुलासा, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • उत्तराखंड में अफसरों के तबादले, प्रमोद कुमार बने रुद्रपुर के नए एएसपी।
  • 200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 800 लीटर लहन नष्ट।
  • वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार,03 दोपहिया वाहन बरामद।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub