राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पंतनगर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने किया स्वागत।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231107-WA0002.jpg)
रुद्रपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पंतनगर पहुंचने पर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन पंतनगर पहुंची महामहिम राष्ट्रपति का पंतनगर एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231107-WA0001.jpg)
इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने भी राष्ट्रपति को गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया और देवभूमि आगमन के लिए उनका हार्दिक आभार जताया। इस दौरान विकास शर्मा ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पहली बार तराई में आगमन गौरवान्वित करने वाला है। राष्ट्रपति पूरे देश के लिए प्रेरणादायी हैं।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231107-WA0000.jpg)
उन्होंने संघर्षों की बदौलत देश के सर्वोच्च पद को प्राप्त किया है। उनके पंतनगर आगमन से यहां के सभी छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी और वो भी भविष्य में देश की उन्नति के लिए काम करेंगे।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)