Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • राजनीति
  • रुद्रपुर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई पंडित नेहरू की जयंती।

Mumtyaz Ahmad November 14, 2023
ख़बर शेयर करें -

महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई पंडित नेहरू की जयंती।

रुद्रपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर सिटी क्लब में आयोजित कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेिसयों ने पंडित नेहरू की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई पंडित नेहरू की जयंती।

महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि  पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश को आजादी दिलाकर सशक्त और अखंड भारत का निर्माण किया। आज का आधुनिक भारत पंडित नेहरू की दूरदृष्टि का ही परिणाम है। भारतीय राष्ट्रवाद के प्रारंभिक वर्षों के दौरान भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले वह सबसे बड़े प्रतीक थे। पंडित नेहरू न केवल अपने समय की ऐतिहासिक घटनाओं का गहराई से आकलन करने वाले दूरदर्शी व्यक्ति थे, बल्कि उच्च उपलब्धियों के लिए उनमें सक्रिय रूप से भाग लेने वाले भी थे।पंडित नेहरू ने भारत सहित एशिया और अफ्रीका के देशों में राष्ट्रीय स्वतंत्रता के लिए संघर्ष में एक कठोर लहर पैदा की थी। पंडित नेहरू ने पूरे विश्व के स्वतंत्रता सेनानियों को अपना संपूर्ण नैतिक, भौतिक और एकात्मक समर्थन दिया था। वह पूरे महाद्वीप के लिए एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व के रूप में उभरे और नस्लवाद और उपनिवेशवाद को समाप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित थे। पंडित नेहरू ने अपने समय की प्रगतिशील और शांतिप्रिय ताकतों को एकजुट करने में प्रभावी भूमिका निभाई थी।

पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा लिखित ‘भारत की खोज’ और ‘विश्व इतिहास की एक झलक’ पुस्तकें समस्त मानवता के प्रति उनके प्रेम का उदाहरण है। उन्होंने कभी भी अपनी देशभक्ति पर अंतर्राष्ट्रीयता नहीं थोपी और यहां तक बताया कि भारत की सांस्कृतिक विविधता हमें दुनिया को उसके सभी रूपों में समझने और सराहने में मदद करती है। पंडित नेहरू हमेशा कहते थे कि भारत में सभी धर्मों और समुदायों को बिना किसी भेदभाव के समान सम्मान दिया जाएगा। वे विघटनकारी एवं साम्प्रदायिक ताकतों के पूर्णतः विरोधी थे। वे धर्मनिरपेक्षता के निर्भीक समर्थक थे। आज कांग्रेस उन्हीं के विचारों को आगे ले जाने का काम कर रही है। पंडित नेहरू ने भारत के आंतरिक और बाह्य मामलों में दूरदर्शिता दिखाई और इसी कारण विदेशों में भारत की छवि निखरती गई। पंडित जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में भारत ने विश्व में एक अलग पहचान स्थापित की।  संविधान सभा की स्थापना से लेकर संवैधानिक अधिकारों के लागू होने तक नेहरू जी भारत को एक स्वतंत्र समाजवादी, संप्रभु और धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के रूप में तैयार करने में लगे रहे, ताकि भारत नये युग की चुनौतियों का सामना कर सके। वह अपनी आखिरी सांस तक इसी प्रयास में लगे रहे। पंडित नेहरू ने भारत को विश्व में सशक्त बनाया। आज पंडित नेहरू के आदर्शों पर चलकर देश को एकजुट और अखंड रखने की जरूरत है। मजबूत कांग्रेस ही यह कार्य कर सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवा कार्य में सबसे आगे है। देश को पंडित नेहरू के दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है। लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश का संविधान और अखंडता खतरे में है। आज देश के संविधान पर खतरा मंडरा रहा है। देश में किसान दुखी हैं। देश को कांग्रेस की जरूरत है।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता संदीप चीमा, गोपाल भ्ज्ञसीन, पार्षद मोहन खेड़ा,मोहन कुमार,  ममता रानी, ज्योति टमटा,बाबू खान, अबरार अहमद, वीरेन्द्र कोली, उमा सरकार, अर्जुन विश्वास, सुनील आर्य, बाबू विश्वकर्मा, पप्पू कोली, प्रेम कोली, राजकुमार, अनुज दीक्षित, आशीष यादव, जमील अहमद, भूपेन्द्र कुमार, हरिराम राजपूत, ओप्रकाश गंगवार, छत्रपाल, सुरेश यादव, अनिल साहनी, बजीर, साबरी, दिलशाद,हरेन्द्र पाल, राधेश्याम बंसल, रियाज खान,नवीन खेतवाल, फैजराज खान, अरसद खान, परवेज कुरैशी, इन्द्र सिंह रौतेला, नवीन पाल, शुभान अली, इजहार हुसैन, आरिपफ, सलीम,हाजी नवी रजा, अनीशुल, कलीम,कामरान खान, उमेश राठौर,अदनान, सुनील राठौर, गोपाल यादव,नन्द किशोर, आशा राम गंगवार आदि उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं जयंती मनाई

Post navigation

Previous वन विभाग की टीम चैकिंग के दौरान पकड़ा हिमालयन वुड प्रजाति का उल्लू, आरोपी फरार।
Next नाले में रहे कटान से प्रभावित क्षेत्र का पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा व तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी ने किया निरीक्षण।
  • Latest
  • Popular
  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • राष्ट्रीय

    कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।

  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

  • बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।

  • बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
  • कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।
  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub