Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम
  • देश विदेश
  • राजनीति

खनन की वर्चस्व लड़ाई में किच्छा के शान्तिपुरी में हो चुकी है कई हत्याएं।

Mumtyaz Ahmad May 15, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • प्रशासन की हीलाहवाली के चलते इन माफियाओं के हौसले हो रहे है लगातार बुलंद।
  • कई बार शान्तिपुरी मे गूंज चुकी है गोलियों की तड़तड़ाहट।
  • लोगों में आक्रोश- महज कुछ डंपर व जेसीबी को कब्जे में लेकर कर ली जाती है इतिश्री।
  • इन माफियाओं के खिलाफ नही होती कोई सख्त कार्यवाही, जिसके चलते नियम रखे जा रहे ताक पर।
  • इस खनन के खेल में भाजपा नेता, छात्र नेता समेत कई लोगो की जा चुकी है जान।
खनन की वर्चस्व लड़ाई में किच्छा के शान्तिपुरी में हो चुकी है कई हत्याएं।
फाइल फोटो मृतक भाजपा नेता संदीप कार्की

रुद्रपुर/किच्छा। किच्छा विधानसभा के शांतिपुरी क्षेत्र में खनन के वैध पट्टो की आड़ में अवैध खनन का खेल जोरो पर है। मगर प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नही जाता है। महज खानापूर्ति कर कुछ पर कार्यवाही कर इतिश्री कर ली जाती है। इतना ही नही शान्तिपुरी के आस भी यह खेल जोरों पर है। इस खनन की वर्चस्व लड़ाई में अब तक ऊधम सिंह नगर समेत किच्छा विधानसभा के इस क्षेत्र में कई घरों के चिराग बुझ चुके है। मगर फिर भी सम्बंधित विभाग व प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नही जाता है। किच्छा के बंडिया से लेकर शान्तिपुरी तक वैध की आड़ में अवैध का धंधा तेजी से चल रहा है।

खनन की वर्चस्व लड़ाई में किच्छा के शान्तिपुरी में हो चुकी है कई हत्याएं।
प्रतीकात्मक चित्र


आप को बताते चले कि किच्छा के बंडिया से शांतिपुरी व इसके आसपास के क्षेत्र में खनन पट्टे की आड़ में अवैध खनन का काम जोरों से चल रहा है। अगर प्रशासन सही तरह से जांच करे तो इन माफियाओं द्वारा सरकार को करोड़ो का चुना लगा चुका है।  मगर प्रशासन की हीलाहवाली के चलते अबतक अवैध खनन के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं की गई है। हालांकि, प्रशासन की टीम खाना पूर्ति के लिए मौके पर पहुंच कर कुछ डंपर व जेसीबी को कब्जे में लेकर इतिश्री करते आए हैं। जिनसे इनके हौसले लगातार बुलंद है। 

खनन की वर्चस्व लड़ाई में किच्छा के शान्तिपुरी में हो चुकी है कई हत्याएं।
प्रतीकात्मक चित्र


वही प्रदेश बनने से पूर्व ही शान्तिपुरी क्षेत्र में खनन के कार्य मे वर्चस्व को लेकर कई हत्याकांड हो चुके है जिसमे न जाने कई लोगो ने अपनो को खोया है। बताया जाता है कि खनन को लेकर शांतिपुरी में पहली हत्या 1999 में  हरीश रावत नामक व्यक्ति की हत्या की गई थी। उसके बाद वर्ष 2001 में शांतिपुरी नंबर 2 में दो युवाओं मुन्ना व नीतू की हत्या कर दी गई थी। वर्ष 2003 में खनन के वर्चस्व को लेकर योगेंद्र चौहान की गोली मार कर हत्या कर दी थी। कुछ वर्ष बाद 2009 में खनन को लेकर फिर गोलियां चलीं और रोहित तिवारी की हत्या कर दी गई। जिसके बाद 2014 में दबंग व पूर्व छात्र नेता प्रताप बिष्ट की हत्या कर दी थी ओर अब वर्ष 2022 में इस अवैध खनन को लेकर भाजपा नेता संदीप कार्की की हत्या कर दी गई है।

खनन की वर्चस्व लड़ाई में किच्छा के शान्तिपुरी में हो चुकी है कई हत्याएं।
प्रतीकात्मक चित्र


उधर लोगों में इन हत्याकांडों को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। आरोप लगा रहे है कि अगर प्रशाशन व पुलिस इन पर सही तरह से कार्यवाही करता तो आज यह दिन देखने को नही मिलते। विभाग भी ऐसी जगह पर पट्टे आवंटित करता है जहाँ जिनका कोई औचित्य नही होता है। जहाँ न तो रास्ता होता है न कोई अन्य साधन। जिसको लेकर हमेशा आये दिन विवाद होते रहते है। वही पुलिस भी इन खनन करने वालो पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। काली मंदिर चौकी से लेकर शान्तिपुरी तक वाहनों एक एक रवलटी से ओवर लोड भरकर कई कई चक्कर लगाए जाते है। इन ओवरलोड वाहनों व एक एक रवलटी पर कई कई चक्कर लगाने वाले वाहनों पर भी कार्यवाही नही होती है।

ख़बर शेयर करें -
Tags: अवैध खनन शान्तिपुरी में हत्या

Post navigation

Previous युवती ने गले मे फांसी का फंदा डालकर जीवनलीला की समाप्त।
Next बनबसा पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ दो महिला तस्करों को किया गिरफ्तार।
  • Latest
  • Popular
  • नगर पालिका निर्वाचन किच्छा एवं सिरौलीकलां के दौरान मतगणना परिसर स्थल में शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास धीरज गिरफ्तार, जबकि 30 हिरासत में।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    नगर पालिका निर्वाचन किच्छा एवं सिरौलीकलां के दौरान मतगणना परिसर स्थल में शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास धीरज गिरफ्तार, जबकि 30 हिरासत में।

  • किच्छा व सिरौली कला नगर पालिका में मतदान जारी, वोटरों में भारी उत्साह।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राजनीति

    किच्छा व सिरौली कला नगर पालिका में मतदान जारी, वोटरों में भारी उत्साह।

  • शिमला में हुई चोरी प्रकरण में ऊधमसिंहनगर पुलिस व हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 04 आबकारी कर्मी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    शिमला में हुई चोरी प्रकरण में ऊधमसिंहनगर पुलिस व हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 04 आबकारी कर्मी गिरफ्तार।

    • उत्तराखण्ड

    किच्छा नगर निकाय चुनाव क़ो लेकर स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

  • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • नगर पालिका निर्वाचन किच्छा एवं सिरौलीकलां के दौरान मतगणना परिसर स्थल में शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास धीरज गिरफ्तार, जबकि 30 हिरासत में।
  • किच्छा व सिरौली कला नगर पालिका में मतदान जारी, वोटरों में भारी उत्साह।
  • शिमला में हुई चोरी प्रकरण में ऊधमसिंहनगर पुलिस व हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 04 आबकारी कर्मी गिरफ्तार।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub