ट्रक व बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, घर मे मचा कोहराम।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम को, एक साथी हुआ घायल, आरोपी चालक फरार।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/03/IMG_20220325_17515526.jpg)
सितारगंज। सितारगंज के किच्छा हाइवे पर ट्रक एवं बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वही मृतको के घर मे कोहराम मच गया है।मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक पर तीन युवक सवार थे और सितारगंज होते हुए बहेड़ी (उत्तरप्रदेश) किसी काम के लिए निकले थे सितारगंज किच्छा हाइवे पर पहुँचते ही एक तेज़ रफ़्तार ट्रक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गयी जिसमे बाइक चालक गुरनाम सिंह को हलकी चोटें आई लेकिन पीछे बैठे अग्रेज सिंह और राजू सिंह के सर पर गंभीर चोटें आई जिसके कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी।सूचना पाते ही 108 द्वारा सितारगंज पुलिस दोनों मृतकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर दोनों मृतक अंग्रेज सिंह व् राजू सिंह का पंचनामा कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है लेकिन ट्रक का ड्राइवर अभी फरार बताया जा रहा है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)