Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम
  • रुद्रपुर

रुद्रपुर की चौकी में तैनात सिपाही की युवकों ने की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल।

Mumtyaz Ahmad March 24, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • एसएसपी ऊधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी हुए सख्त, तत्काल गिरफ्तारी के दिये आदेश।
  • दो आरोपियों को पुलिस भेज चुकी है जेल, एक और आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से अभी है बाहर।

रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर के मुख्यालय रूद्रपुर में इन दिनों सोशल मीडिया में पुलिस कर्मी के साथ हुई मारपीट का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद एसएसपी ने मारपीट कर रहे युवकों की गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमों का गठन किया है। साथ ही सीओ सिटी को आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए है। जबकि पुलिस ने 8 लोगो को नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिसमें एक आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी करने की बात कही।

रुद्रपुर की चौकी में तैनात सिपाही की युवकों ने की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल।

विदित हो कि जनपद ऊधम सिंह नगर के मुख्यालय रुद्रपुर रम्पुरा क्षेत्र में एक पुलिस कर्मी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे कुछ युवक पुलिस कर्मी पर डंडे बरसाते दिखाई दे रहे है। इतना ही नही बेखौफ युवक पुलिस कर्मी को जमीन पर गिरने के बाद भी उस पर डंडे बरसा रहे है। उक्त मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

वायरल वीडियो👆

पुलिस के मुताबिक घटना 19 मार्च की है, लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस घटना में रम्पुरा चौकी में तैनात पुलिस कर्मी विजेंद्र शर्मा गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने मामले में 8 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था, जिसमे 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे दिया था। जिसमे पुलिस ने एक आरोपी को ओर गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन वीडियो में पुलिस कर्मी से मारपीट करने वाले 5 आरोपी फरार चल रहे है। 

बाईट – मंजूनाथ टीसी- एसएसपी, ऊधम सिंह नगर।

एसएसपी ने सीओ को मामले को गंभीरता से लेने और तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा की आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। बरहाल पुलिस ने इस मामले में दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जिसमे आज पुलिस ने एक आरोपी को ओर गिरफ्तार कर लिया है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार 19 मार्च को रम्पुरा पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद हो गया जिसके बाद पुलिसकर्मी विजेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया लेकिन वहां पर कुछ युवक गाली गलौज करते हुए सिपाही से जा भिड़े और सिपाही की जमकर पिटाई लगा दी। इस दौरान सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे सिपाही के शरीर में काफी चोटे आई और एक पैर फेक्चर हो गया था। 

ख़बर शेयर करें -
Tags: तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस कर्मी से मारपीट वीडियो हुआ वायरल

Post navigation

Previous Mtv पर होगा देश का पहला फैशन रनवे शो, चुने जाएंगे 48 मॉडल व 18 डिजाइनर।
Next ट्रक व बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, घर मे मचा कोहराम।
  • Latest
  • Popular
  • हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 08 माह से चल रहा था फरार, थाना दिनेशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 08 माह से चल रहा था फरार, थाना दिनेशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

  • 18 सितम्बर को वन राजि वस्ती चकरपुर खटीमा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    18 सितम्बर को वन राजि वस्ती चकरपुर खटीमा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन।

  • SSP अजय गणपति के कुशल निर्देशन का असर — मात्र 48 घंटे में हरदीप सिंह हत्याकांड का हुआ सनसनीखेज खुलासा।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय

    SSP अजय गणपति के कुशल निर्देशन का असर — मात्र 48 घंटे में हरदीप सिंह हत्याकांड का हुआ सनसनीखेज खुलासा।

  • विधायक शिव अरोरा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुबह पांच मंदिर हवन यज्ञ के साथ करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन की शुरुआत।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    विधायक शिव अरोरा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुबह पांच मंदिर हवन यज्ञ के साथ करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन की शुरुआत।

  • उत्तराखंड में अफसरों के तबादले, प्रमोद कुमार बने रुद्रपुर के नए एएसपी।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    उत्तराखंड में अफसरों के तबादले, प्रमोद कुमार बने रुद्रपुर के नए एएसपी।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 08 माह से चल रहा था फरार, थाना दिनेशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  • 18 सितम्बर को वन राजि वस्ती चकरपुर खटीमा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन।
  • SSP अजय गणपति के कुशल निर्देशन का असर — मात्र 48 घंटे में हरदीप सिंह हत्याकांड का हुआ सनसनीखेज खुलासा।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub