पांच वर्षो से वांछित 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार।


रुद्रपुर. पिछले पांच वर्षो से वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी बदमास को गिरफ्तार करने में ऊधम सिंह नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता हाथ लगी है. 25000 रुपए के ईनामी को ऊधम सिंह नगर पुलिस ओर STF कुमाऊ की संयुक्त टीम ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार… पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय द्वारा वर्तमान में चलाए जा रहे ईनामी, वांछितों एवम वारंटियों की गिरफ्तारी के अभियान के अनुपालन में एसएसपी ऊधमसिंहनगर महोदय के निर्देशानुसार थाना रुद्रपुर में पंजीकृत fir no. 679/2020 धारा 420 IPC में मफरुर ईनामी (₹25000/-) अभियुक्त गुरदीप सिंह उर्फ गुरप्रीत पुत्र सुरेन्द्र सिंह को दुर्गा कॉलोनी, थाना सदर, हिमांचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।















