सीसीटीवी में कैद दम्पत्ति के साथ मारपीट का आरोपी गिरफ्तार।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/03/IMG_20220321_18590774.jpg)
रुद्रपुर। रुद्रपुर कोतवाली अन्तर्गत विगत 19 मार्च को एक युवक द्वारा दम्पत्ति से मारपीट से मारपीट कर दी। जो पूरा मामला पास ही लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। पुलिस ने उक्त आरोपी की पहचान लर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्त मामले का खुलासा आज सीओ सिटी रुद्रपुर ने अपने कार्यालय में किया।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
सीसीटीवी फुटेज
विगत 19 मार्च को रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत मीना अरोरा अपने पति अरुण अरोरा के साथ स्कूटी से सवार होकर जा रहे थे कि तभी काशीपुर बाईपास रोड स्थित आस्था इलेक्ट्रॉनिक के सामने कुछ लड़के नशे में धुत वाहन संख्या यूके06 एआर 6232 में सवार युवक लाठी डंडों से लैस होकर मारपीट करने लगे। इसी बीच वहाँ पर भीड़ एकत्रित होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी, मारपीट, गाली गलौच देते हुए फरार हो गए। यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। इस मामले में पुलिस ने मीना अरोरा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मनीष चौधरी निवासी डिबडिबा ग्रीन पार्क को गिरफ्तार कर लिया। उक्त मामले का खुलासा आज सीओ सिटी अभय सिंह ने अपने कार्यालय में किया। इस अवसर पर रुद्रपुर कोतवाल विक्रम राठौड़ आदि मौजूद थे।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)