देखिये वीडियो :- कहाँ निकला नाग – नागिन का जोड़ा, मचा हड़कंप।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
वन विभाग की टीम ने रेस्कयू कर घने जंगल मे छोड़ा।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/03/IMG_20220321_21322311.jpg)
ऋषिकेश। आईडीपीएल के मीरा नगर क्षेत्र में कोबरा नाग नागिन का जोड़ा दिखाई देने के बाद लोगो मे हड़कंप मच गया। बाद में सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप के जोड़े को पकड़ लिया। तब जाकर लोगो ने राहत की सांस ली।
आप को बताते चले कि आईडीपीएल क्षेत्र में राजेश कटिहार के घर अचानक 6 फुट लंबे काले रंग के नाग नागिन का जोड़ा दिखाई दिया। जैसे ही यह सूचना अगल बगल में लोगों को पता चली तो लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जिसकी सूचना लोगो ने वन विभाग को दी। सूचना पर पहुँची वन विभाग की टीम ने दोनों सांपो को बमुश्किल पकड़कर घने जंगल मे छोड़ दिया।
वन कर्मचारी कमल राजपूत ने बताया कि नाग नागिन का जोड़ा कोबरा प्रजाति का है। जो काफी जहरीला है। यदि यह इंसान को काट ले तो इंसान की मौत आसानी से हो सकती है। बताया कि गर्मी की वजह से शायद नाग नागिन का जोड़ा जंगलों से भटक कर आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचा होगा। जोड़े को पकड़कर घने जंगल में छोड़ दिया गया है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)