देखिये वीडियो – स्क्रैप के गोदाम में भड़की आग, फायर बिग्रेड ने पाया आग पर काबू।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
- शिफ़्ट डिजायर कार समेत लाखों रुपये का सामान चढ़ा आग की भेंट।
- घण्टो की मशक्कत के बाद चार वाहनों ने आग बुझाई।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2022/03/IMG_20220322_11545817.jpg)
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्रान्तर्गत राजा बिस्कुट चौक के समीप स्थित एक स्क्रैप के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग ने शिफ्ट डिजायर कार समेत लाखों का माल अपने आगोश में ले लिया। सूचना पर दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने घण्टो की कड़ी मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
गोदाम में लगी आग
आप को बताते चले कि जनपद हरिद्वार के सिडकुल थाना चौक अन्तर्गत स्थित राजा बिस्किट चौक के पास सुनील गुप्ता का स्क्रैप का एल गोदाम है। गोदाम में हुई आगजनी से 13 लाख रुपए से ऊपर का नुकसान हुआ है जिसमें एक स्विफ्ट डिजायर कार भी जलकर खाक हो गई। आग पर काबू पाने के लिये दमकल के चार वाहनों को कई घण्टे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। स्क्रैप गोदाम मालिक सुनील गुप्ता का यह भी कहना है कि आग लगी नहीं लगाई गई है गोदाम मालिक ने बताया कि तसले में आग लगाकर छोड़ दी गई थी जिससे आसपास की झाड़ियों में आग लगी और आग धीरे-धीरे गोदाम तक पहुंच गई जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया था।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)