अतिक्रमण के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने किच्छा में दिया धरना।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
किच्छा। उधम सिंह नगर जनपद में हटाए जा रहे सरकारी जमीन से अतिक्रमण के विरोध में विपक्ष के द्वारा लगातार सरकार को घेरने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के क्रम में आज किच्छा तहसील में कॉन्ग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/06/VideoCapture_20230607-151907.jpg)
इस धरना प्रदर्शन में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के द्वारा शिरकत की गई इसके साथ ही हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश और किच्छा से कांग्रेस के विधायक तिलकराज बेहड़ ने भी इस धरना प्रदर्शन में शामिल होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार के द्वारा गरीबों के अभियानों को जोड़ने का काम किया जा रहा है जिसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/06/VideoCapture_20230607-151921.jpg)
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार के द्वारा 30 से 40 वर्षो से बसे किच्छा के व्यापारी सहित सेकड़ो लोगो के मकानों को उजाड़ने का काम किया इसके अलावा कई लोगों को नोटिस भी बांटा गया है। इसके विरोध में कांग्रेस के द्वारा लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि आज खींचा तहसील में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया है अगर इसके बाद भी सरकार के द्वारा लोगों को उजाड़ने पर रोक नहीं लगाई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)