सनसनीखेज मामला :- नदी में मिली 2 टांग और 1 पंजा।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
- केलाखेड़ा के ग्राम रमपुरा काजी में नदी में बोरे के अंदर मिले मानव अंग, क्षेत्र में मचा हड़कंप।
- पुलिस पहुंची मौके पर जुटी मामले की जांच में, पाँच टीम हुए गठित।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/06/VideoCapture_20230607-172016.jpg)
बाजपुर। उधम सिंह नगर में एक सनसनीखेज मामला उस वक्त सामने आया जब केलाखेड़ा के ग्राम रमपुरा काजी में एक महिला व एक पुरुष की 2 टांगे और एक पंजा बोर नदी में दिखाई दिया। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस द्वारा शवों की खोजबीन की जा रही है। बता दें कि केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरा काजी से बीते दिनो एक महिला संदिग्ध परिस्थिति में गायब हुई थी।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/06/VideoCapture_20230607-172014.jpg)
जिसको लेकर पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी वहीं पुलिस को सूचना मिली की बोर नदी में एक टांग दिखाई दे रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब शव की खोजबीन शुरू की तो कुछ दूरी पर एक टांग और एक पंजा नदी में मिला। जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया।
बाईट – मंजूनाथ टीसी – एसएसपी- ऊधम सिंह नगर।
वहीं सूचना मिलते ही बाजपुर सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी, फोरेंसिक, डॉग स्क्वायड, जल पुलिस सहित आसपास के थाना क्षेत्र की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस द्वारा लोगों की मदद से शवों की खोजबीन की जा रही है। इस दौरान बाजपुर सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा शवों की खोजबीन की जा रही है और लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)