Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • रुद्रपुर

काशीपुर में एरोमा पार्क का स्थलीय निरीक्षण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।

Mumtyaz Ahmad October 4, 2026
ख़बर शेयर करें -

*एरोमा पार्क किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने और उत्तराखंड को सुगंधित खेती का हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : गणेश जोशी*

काशीपुर में एरोमा पार्क का स्थलीय निरीक्षण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।

काशीपुर, 04 अक्टूबर। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज काशीपुर स्थित एरोमा पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय जोशी ने एरोमा पार्क में संचालित गतिविधियों एवं मिंट सहित सभी सगन्ध फसलों का प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन हेतु किए जा रहे कार्यों का अवलोकन भी किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों से एरोमा पार्क की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्ययोजना तथा सुगंधित एवं औषधीय पौधों से संबंधित कार्यों की विस्तार से जानकारी ली।कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एरोमा पार्क में सुगंधित एवं औषधीय पौधों से संबंधित सभी कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से आगे बढ़ाया जाए।

काशीपुर में एरोमा पार्क का स्थलीय निरीक्षण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।

विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पार्क को किसानों के लिए अधिक उपयोगी और लाभकारी बनाने की दिशा में ठोस कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान सुगंधित एवं औषधीय पौधों की खेती से जुड़कर अपनी आय में वृद्धि कर सकें। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में सुगंधित एवं औषधीय पौधों की खेती की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार इन संभावनाओं को किसानों की आर्थिकी से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि एरोमा पार्क किसानों को उत्पादन के साथ-साथ प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और बाजार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड महक क्रांति नीति 2026-36 प्रदेश में सुगंधित खेती को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। सरकार का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती के साथ उच्च मूल्य वाली फसलों और सुगंधित पौधों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। कृषि मंत्री ने कहा कि एरोमा पार्क जैसे प्रोजेक्ट प्रदेश के किसानों को नई तकनीक, नए बाजार और बेहतर आय के अवसरों से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होंगे।इस अवसर पर सचिव कृषि एस.एन. पांडेय, अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव, निदेशक पारडी संस्थान डॉ. नृपेन्द्र चौहान, निदेशक कृषि दिनेश कुमार, निदेशक उद्यान आर.के. सिंह आदि उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: निरीक्षण

Post navigation

Previous A.N.T.F व रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार, लगभग 21 किलो गांजा बरामद व तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद।
  • Latest
  • Popular
  • काशीपुर में एरोमा पार्क का स्थलीय निरीक्षण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • रुद्रपुर

    काशीपुर में एरोमा पार्क का स्थलीय निरीक्षण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।

  • A.N.T.F व रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार, लगभग 21 किलो गांजा बरामद व तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश

    A.N.T.F व रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार, लगभग 21 किलो गांजा बरामद व तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद।

  • केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरण रिजिजू से विधायक शिव अरोरा ने की शिष्टाचार भेंट।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरण रिजिजू से विधायक शिव अरोरा ने की शिष्टाचार भेंट।

  • सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार – सीएम धामी।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार – सीएम धामी।

  • सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार जन-जन के द्वार,सितारगंज बहुउद्देशीय शिविर में बांटे गए चेक व उपकरण,अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण तलब।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार जन-जन के द्वार,सितारगंज बहुउद्देशीय शिविर में बांटे गए चेक व उपकरण,अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण तलब।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • काशीपुर में एरोमा पार्क का स्थलीय निरीक्षण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।
  • A.N.T.F व रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 02 गांजा तस्कर गिरफ्तार, लगभग 21 किलो गांजा बरामद व तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद।
  • केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरण रिजिजू से विधायक शिव अरोरा ने की शिष्टाचार भेंट।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub