ठण्ड के चलते ऊधम सिंह नगर जिलाधिकारी ने घोषित की 13 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियां।

रुद्रपुर। मौसम विभाग द्वारा जारी येलो अलर्ट के चलते जिलाधिकारी उधम सिंह नगर उदयराज सिंह ने 11 जनवरी से लेकर 13 जनवरी तक जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्र, शासकीय, अर्द्ध शासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया है।
