Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • राजनीति
  • रुद्रपुर

भाजपा ने चुनाव के दौरान जनता से किए वादे हुए हवा हवाई साबित, जनता को किया गुमराह – आर्या

Mumtyaz Ahmad November 30, 2021
ख़बर शेयर करें -

प्रदेश की भाजपा सरकार पर स्वागत कार्यक्रम के दौरान किया जमकर कटाक्ष।कार्यकर्ताओं से चुनाव में आपसी मतभेद भुलाकर जुटने का किया आह्वान।

भाजपा ने चुनाव के दौरान जनता से किए वादे हुए हवा हवाई साबित, जनता को किया गुमराह – आर्या

रुद्रपुर। चुनाव निकट आते ही प्रदेश की भाजपा सरकार जनता को गुमराह करने के लिये सिर्फ घोषणा कर रही है, जिओ जारी कर दिया जा रहा मगर बजट नही है। इतना ही कर्मचारियों को वेतन तक नही मिल रहा। सिर्फ भाजपा जनता को गुमराह कर रही है। उक्त उदगार पूर्व केबिनेट मंत्री यशपाल आर्या ने जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधन के दौरान कही। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव में जी जान से जुटने का आह्वान किया।

भाजपा ने चुनाव के दौरान जनता से किए वादे हुए हवा हवाई साबित, जनता को किया गुमराह – आर्या

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या को रुद्रपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार अभिनन्दन किया। इस दौरान यशपाल आर्या ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ कांग्रेस को जी जान से जुटने का आह्वान किया। यशपाल आर्या ने अपने सम्बोधन के दौरान भाजपा पर जमकर कटाक्ष भी किया। कहा कि वह हमेशा ही कांग्रेस के थे ओर हमेशा ही रहेंगे। भाजपा का साढ़े चार साल का कार्यकाल बेहद ही खराब गुजरा है। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सरकार चुनाव निकट आते ही लगातार कोरी घोषणा की जा रही है, कर्मचारियों को वेतन नही मिला पा रहा। प्रदेश में 24 हजार भर्ती की बात कर रहे है, मगर पता नही है कैसे भर्ती होंगी। घोषणा के जिओ जारी कर रहे है मगर बजट नही है। सिर्फ जनता को गुमराह कर रहे है। पिछले चुनावी वादे पूरे तक पूरे नही कर पाए है। आपदा से प्रभावित लोगों को सही तरह से मुआवजा नही मिल पा रहा है सिर्फ अपने चहेतों को मुआवजा दिलवाया जा रहा है। जिसके लिये प्रशासन को दबाव में लिया जा रहा है। आपदा के नाम पर सिर्फ कोरी घोषणा हो रही है। भाजपा ने सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने का काम किया है। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया था वह खोखला हो गया अब हिन्दू मुस्लिम का नारा देकर देश को बांटने का काम कर रही है। ऐसे देश को बाटने वाले से सावधान रहने की जरूरत है। युवा नेतृत्व, युवा उत्तराखंड के नारे पर भी कटाक्ष किया। स्वागत कार्यक्रम में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव 2022 में जी जान से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान जिसे भी अपना उम्मीदवार बनयेगी उसे हम सभी को आपसी मतभेद को भुलाकर जी जान से चुनाव जीतने का आह्वान किया। इससे पूर्व कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस की ओर से यशपाल आर्य को पगड़ी पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया। साथ ही तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। सभा को प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी, सुमित ह्रदयेश ने भी सम्बोधित किया।

भाजपा ने चुनाव के दौरान जनता से किए वादे हुए हवा हवाई साबित, जनता को किया गुमराह – आर्या

वही जिलाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा और कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि यशपाल आर्य की कमी कांग्रेस को लम्बे समय से खल रही थी। उनकी घर वापसी से तराई सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेस को नई उर्जा मिली है।  गावा ने कहा कि यशपाल आर्य का सरल और सहज स्वभाव उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने आत तक किसी कार्यकर्ता को कभी निराश नहीं किया। सरलता से उपलब्ध रहने वाले  ऐसे अनुभवी नेताओं की आज उत्तराखण्ड को जरूरत है। बड़े बड़े पदों में रहने के बाद भी उन्होंने कभी घमण्ड नहीं किया हर कार्यकर्ता को उन्होंने पूरी तवज्जो दी। यशपाल के आने से अब न सिर्फ कांग्रेस मजबूत होगी बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचण्ड बहुमत से सरकार भी बनायेगी। 

भाजपा ने चुनाव के दौरान जनता से किए वादे हुए हवा हवाई साबित, जनता को किया गुमराह – आर्या


इस अवसर पर सुमित्तर भुल्लर, राजेन्द्र पाल सिंह, हाजी सरवर यार खां, शिल्पी अरोरा, आदेश चौहान, बाॅबी राठौर, रवीश भटनागर,प्रेम सिंह टुरना, सतनाम सिंह निक्कू, गोपाल सिंह राणा, मदन लाल खन्ना, हरीश पनेरू, गणेश उपाध्याय, नारायण बिष्ट, संजीव सिंह, अरूण तनेजा, गुड्डू तिवारी, अनिल शर्मा, मीनार्शा,प्रीत ग्रोवर, सुभाष बेहड़, संदीप सहगल, मुक्ता सिंह, मनोज जोशी, गजेन्द्र चैहान, सीपी शर्मा, संदीप चीमा, पुरूषोत्तम अरोरा, नदीम खान, सुहेल खान, बिट्टू, सचिन मुंजाल, श्यामल मण्डल, अशोक मण्डल, नव कुमार साना समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: पूर्व केबिनेट मंत्री यशपाल आर्या स्वागत

Post navigation

Previous स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. लाल पैथलॉजी के खिलाफ की कार्यवाही।
Next एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने 22 हेड कांस्टेबलो का किया ट्रांसफर।
  • Latest
  • Popular
  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • राष्ट्रीय

    कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।

  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

  • बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।

  • बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
  • कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।
  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub