कांग्रेस असंगठित कामगार के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा ने यशपाल व संजीव का कांग्रेस में शामिल होने पर जताया हर्ष।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2021/10/FB_IMG_1633936034847-1.jpg)
रुद्रपुर। कांग्रेस असंगठित कामगार के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा ने भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्या के पुनः कांग्रेस में शामिल होने पर हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया है।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
बाईट – सीपी शर्मा – प्रदेश अध्यक्ष – कांग्रेस असंगठित कामगार।
जारी बयान में कांग्रेस असंगठित कामगार के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो किसान, मजदूरों, गरीबो, महिलाओं, युवाओं, कर्मचारियों के साथ साथ आमजनता की पार्टी है। सभी को साथ लेकर चलने वाली एक मात्र कांग्रेस पार्टी है।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG20211011143914-1.jpg)
उन्होंने कहा जिस तरह से कद्दावर नेता एवं मंत्री यशपाल आर्या, विधायक संजीव आर्या की पार्टी शीर्ष नेताओं ने वापसी करवाई है वह बधाई के पात्र। ओर निश्चित रूप से पार्टी को ओर अधिक मजबूती भी मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जो अन्य भी पूर्व में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे वह सब अपने घर (कांग्रेस) में वापसी करेंगे, ऐसी उन्होंने उम्मीद जताई है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है प्रचंड बहुमत से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)