सीएम धामी ने भाजपा नेताओं के निधन पर जताई शोक संवेदना।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-MaaSheetlaVentures.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-CKG.jpeg)
क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने सीए धामी को अवगत कराने पर परिवार को बंधाया ढाँढस।
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-AmitMishra-Bittu.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-NetrapalMaurya.jpeg)
![Advertisement](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-UpendraChaudhary.jpeg)
किच्छा। भाजपा किसान मोर्चा के ग्रामीण अध्यक्ष परमजीत सिंह तथा राज्य सहकारी बैंक के संचालक एवं भाजपा नेता जितेंद्र नाथ त्रिपाठी के निधन की सूचना मिलने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक संवेदना जताई है। क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला के द्वारा अवगत करानेपर सीएम धामी ने परिवार को ढांढस बढाया।
![](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211005-WA0018.jpg)
विदित हो कि कुछ दिन पूर्व एक मार्ग दुर्घटना में भाजपा नेता परमजीत सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए थे तथा उनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृत्यु की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे लालपुर क्षेत्र के ग्राम कनकपुर में रहते थे। परमजीत के निधन से परिवार में गम का माहौल है। वही दूसरी ओर किच्छा विधानसभा के प्रतापपुर निवासी राज्य सहकारी बैंक के संचालक व वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र नाथ त्रिपाठी का भी निधन हो गया है। दोनों भाजपा नेताओ के निधन से किच्छा में शोक की लहर लहर दौड़ गई। आज किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने इसकी जानकारी सीएम धामी को दी। जिस पर प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने परिजनों को फोन कर ढाढ़स बढ़ाया तथा शोक संवेदना व्यक्त की।
![Ad](https://belaagnews.com/wp-content/uploads/2020/11/Ad-Akansha-Automobiles.jpeg)