सीएम धामी ने साइकिल चलाकर खिलाड़ियों का किया हौसला अफजाई।

रुद्रपुर/पन्तनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गृह जनपद भ्रमण के दूसरे दिन निर्धारित कार्यक्रम के तहत गोविंद बल्लभ पंत पन्तनगर में साइकिल चलाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

साथ ही टोक्यो ओलम्पिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों का भी हौसला अफ़जाई करते हुए सभी भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।साथ ही इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने पंत विवि परिसर में फलदार पेड़ लगाया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिये पेड़ हमेशा लगाते रहना चाईये। इस अवसर पर जिले कर प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद, रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, सदस्य पूर्वोत्तर रेलवे विकास शर्मा, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला आदि समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।















