Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रुद्रपुर
  • विविध

कांग्रेसियों ने निकाली सामाजिक समरसता यात्रा- दलित विरोधी मानसिकता का किया विरोध।

Mumtyaz Ahmad August 16, 2026
ख़बर शेयर करें -
कांग्रेसियों ने निकाली सामाजिक समरसता यात्रा- दलित विरोधी मानसिकता का किया विरोध।

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को सामाजिक भेदभाव और संकीर्ण मानसिकता का प्रतीक बताते हुए समानता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा और महानगर अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में सामाजिक समरसता यात्रा गल्ला मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर से शुरू हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर और नारेबाजी करते हुए मुख्य मार्गों से गुजरे। यात्रा भगत सिंह चौक पहुंची, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद यात्रा अंबेडकर चौक पहुंची, जहां बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।इस दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आयोजित ऐतिहासिक और विशाल जनसभा के बाद कुछ संकीर्ण मानसिकता वाले लोगों द्वारा जनसभा स्थल का शुद्धीकरण किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, घोर निंदनीय और शर्मनाक है।

कांग्रेसियों ने निकाली सामाजिक समरसता यात्रा- दलित विरोधी मानसिकता का किया विरोध।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा के बाद इस तरह का कृत्य करना सामाजिक भेदभाव और जातिवादी मानसिकता को प्रदर्शित करता है।उन्होंने कहा कि यह केवल किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल का अपमान नहीं है, बल्कि उस सामंती, रूढ़िवादी और भेदभावपूर्ण सोच का प्रदर्शन है, जो समाज में ऊंच नीच और छुआछूत की भावना को बढ़ावा देती है। इक्कीसवीं सदी के आधुनिक भारत में ऐसी मानसिकता का जीवित रहना लोकतांत्रिक मूल्यों, मानवीय गरिमा और सामाजिक सद्भाव के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार देता है और सामाजिक भेदभाव की किसी भी सोच का विरोध करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।हिमांशु गावा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन समाज से भेदभाव, ऊंच नीच और अस्पृश्यता की बेड़ियां तोड़ने के लिए समर्पित किया। दोनों महापुरुषों ने देश को समानता, प्रेम, भाईचारे और सर्वधर्म समभाव का रास्ता दिखाया। कांग्रेस सामाजिक समरसता और समानता के इन मूल्यों को मजबूत करने के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि सामाजिक समरसता यात्रा लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सामाजिक भेदभाव, वैमनस्यता और नफरत फैलाने वाली विघटनकारी ताकतों के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी। बाबा साहेब और महात्मा गांधी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के सम्मान, समानता और सामाजिक न्याय के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी सोच को समाज में पनपने नहीं दिया जाएगा।पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि भारत की पहचान उसकी विविधता, भाईचारे और सामाजिक एकता से है। लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने और राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने का समान अधिकार है। किसी राजनीतिक आयोजन के बाद धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से स्थल को शुद्ध करने जैसी घटनाएं सामाजिक सौहार्द के लिए उचित संदेश नहीं देतीं। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान और अधिकार से जुड़ा विषय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संविधान की भावना के अनुरूप समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय के मूल्यों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।यात्रा में कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा, पूर्व विधायक कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल, महानगर अध्यक्ष ममता रानी, गोपाल भसीन, पुष्कर राज जैन, गणेश उपाध्याय, संदीप चीमा, नारायण सिंह बिष्ट, नारायण हालदार, ममता हालदार, योगेश चौहान, महानगर महामंत्री मदन खन्ना, राजकुमार भुसरी, दिनेश पंत, एडवोकेट सर्वेश सिंह, एडवोकेट अभय सिंह, एडवोकेट इंद्रजीत सिंह बिट्टा, इंद्रजीत सिंह पार्षद, अबरार पूर्व पार्षद, भूपेश सोनी, सतवीर सिंह पदम, प्रेम आर्य, सतीश कुमार, ज्योति टम्टा, जमुना कोली, चंचल सिंह, महिपाल बोरा, देवेंद्र कुमार, कुंदन टम्टा, प्रीति साना, उमा सरकार, मोहन भारद्धाज पूर्व पार्षद, हरभजन सिंह, दलजीत सिंह, सुनील चुग, सुखवंत सिंह विर्क, प्रदीप यादव, छत्रपाल सिंह बाल्मीकि, बाबू विश्वकर्मा, विक्रम सिंह बाजवा, गुरमीत सिंह, अमित कालरा, उमर खान, ननी देवी, दीपा, मीनू, संजीव नंदी, आबिद, मनोज शर्मा, आकाश बटला, विपिन बजाज, सत्ता गुंबर, प्रदीप खुराना, वंश ग्रोवर, विपिन सैनी, मनीष सागर, मुकेश सागर, दीपक सागर, सनी धवन, तनिष्क सागर, बंटी मक्कड़, बलराम, आनंद शर्मा, गुल मोहम्मद, निशान सिंह, फरीद अहमद मंसूरी, अरुण तनेजा, शिवकुमार शिबू, सद्दाम पाशा,आदान पाशा, ललित सिंह बिष्ट समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: कांग्रेस

Post navigation

Previous 80वें स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी अजय गणपति ने किया ध्वजारोहण, अमर शहीदों को किया नमन — राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा एवं सुरक्षा का लिया संकल्प
Next सीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, दिए अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश।
  • Latest
  • Popular
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार जन-जन के द्वार,सितारगंज बहुउद्देशीय शिविर में बांटे गए चेक व उपकरण,अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण तलब।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार जन-जन के द्वार,सितारगंज बहुउद्देशीय शिविर में बांटे गए चेक व उपकरण,अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण तलब।

  • दिल्ली स्थित अवप्रवाह फाउंडेशन के सहयोग से उधम सिंह नगर पुलिस के लिए कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन की रोकथाम एवं लैंगिक संवेदनशीलता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    दिल्ली स्थित अवप्रवाह फाउंडेशन के सहयोग से उधम सिंह नगर पुलिस के लिए कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन की रोकथाम एवं लैंगिक संवेदनशीलता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

  • पंतनगर में 120वें किसान मेले का शुभारंभ,राज्यपाल ने कहा— ‘समृद्ध किसान और आधुनिक तकनीक से बनेगा सशक्त उत्तराखण्ड।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    पंतनगर में 120वें किसान मेले का शुभारंभ,राज्यपाल ने कहा— ‘समृद्ध किसान और आधुनिक तकनीक से बनेगा सशक्त उत्तराखण्ड।

  • प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर ऊधम सिंह नगर पुलिस ने किया शत-शत नमन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर ऊधम सिंह नगर पुलिस ने किया शत-शत नमन।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार जन-जन के द्वार,सितारगंज बहुउद्देशीय शिविर में बांटे गए चेक व उपकरण,अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण तलब।
  • दिल्ली स्थित अवप्रवाह फाउंडेशन के सहयोग से उधम सिंह नगर पुलिस के लिए कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन की रोकथाम एवं लैंगिक संवेदनशीलता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।
  • पंतनगर में 120वें किसान मेले का शुभारंभ,राज्यपाल ने कहा— ‘समृद्ध किसान और आधुनिक तकनीक से बनेगा सशक्त उत्तराखण्ड।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub