Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • राष्ट्रीय
  • रुद्रपुर
  • विविध

डीएम ने रेलवे व प्रशासनिक अधिकारियो के साथ की बैठक।

Mumtyaz Ahmad April 2, 2026
ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर – जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने रेेलवे व प्रशासनिक अधिकारियों की जिला सभागार में बैठक लेते हुए भुरारानी अण्डरपास कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के साथ ही काशीपुर-रामनगर आरओबी व छतरपुर-मटकोटा मार्ग पर आरओबी निर्माण हेतु लोनिवि, एनएच को धनराशि रेलवे को हस्तान्तरित करने के निर्देश दिये ताकि दोनों आरओबी कार्य को प्रारम्भ किया जा सकें।

डीएम ने रेलवे व प्रशासनिक अधिकारियो के साथ की बैठक।

जिलाधिकारी द्वारा छतरपुर गुड शेड निर्माण की प्रगति पुछे जाने पर प्रबंधक सिडकुल पंतनगर ने अवगत कराया कि शेड निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि में 4.5 एकड़ भूमि टाटा कम्पनी व 4.5 एकड़ भूमि सिडकुल की है, इस तरह 9 एकड़ भूमि पर गुड शेड निर्माण हेतु 114 करोड़ की धनराशि की लागत से किया जाना प्रस्तावित है, भूमि को रेलवे के नाम पर हस्तान्तरित किये जाने हेतु प्रस्ताव सिडकुल मुख्यालय को भेजा गया है। जिलाधिकारी ने खटीमा से मझोल के मध्य रेलवे फाटक 18 सी खोलने, किच्छा गल्लामंडी के पास व किच्छा-पंतनगर रेलवे लाइन में अण्डर पास बनाये जाने हेतु उप जिलाधिकारी, रेलवे व सड़क महकमे को संयुक्त निरीक्षण कर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये। उन्होने बाजपुर क्षेत्रान्तर्गत रेलवे फाटक 21 व 22 में पानी भर जाता है इसलिए जनहित में सुरक्षा की दृष्टि से आरओबी अथवा एलिवेटेड सड़क का निर्माण हेतु रेलवे व लोनिवि को संयुक्त निरीक्षण कर शीघ्र आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। इसी तरह रेलवे स्टेशन काशीपुर के सामने बरसात के दौरान पानी भरने की समस्या रेलवे अधिकारियों द्वारा उठायी गयी थी। जिसपर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी काशीपुर, रेलवे, नगर आयुक्त काशीपुर, अधिशासी अभियंता लोनिवि व सिचाई को स्थलीय निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये थे। जिसपर रेलवे अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि संयुक्त रिपोर्ट आ गयी है, बर्षाकाल से पूर्व कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने रूद्रपुर- टाण्डा- हल्द्वानी सड़क मार्ग पर दो रेलवे फाटक पड़ते है जहां पर रेलवे क्रासिंग के दोनो ओर टूटी सड़क को ठीक करने हेतु रेलवे को अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के साथ ही अधीक्षण अभियंता लोनिवि को सड़क मरम्मत करने के निर्देश दिये। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता लोनिवि नीरज कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत राजीव चक्रवर्ती, रेलवे के अभियंता अखिलेश कुमार, मुन्ना लाल, प्रवीन कुमार, प्रभात कुमार आदि मौजूद थे व उप जिलाधिकारी काशीपुर अभय प्रताप सिंह, बाजपुर डॉ0 अमृता शर्मा, अधीक्षण अभियंता लोनिवि अनिल पांगती वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: बैठक

Post navigation

Previous पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की डीएम ने ली समीक्षा बैठक।
Next एसएसपी के एक्शन मोड से फ़िल्मी स्टाइल मे बस पर पत्थरबाजी करने वाले 24 घंटे मे गिरफ्तार।
  • Latest
  • Popular
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार जन-जन के द्वार,सितारगंज बहुउद्देशीय शिविर में बांटे गए चेक व उपकरण,अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण तलब।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार जन-जन के द्वार,सितारगंज बहुउद्देशीय शिविर में बांटे गए चेक व उपकरण,अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण तलब।

  • दिल्ली स्थित अवप्रवाह फाउंडेशन के सहयोग से उधम सिंह नगर पुलिस के लिए कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन की रोकथाम एवं लैंगिक संवेदनशीलता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    दिल्ली स्थित अवप्रवाह फाउंडेशन के सहयोग से उधम सिंह नगर पुलिस के लिए कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन की रोकथाम एवं लैंगिक संवेदनशीलता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

  • पंतनगर में 120वें किसान मेले का शुभारंभ,राज्यपाल ने कहा— ‘समृद्ध किसान और आधुनिक तकनीक से बनेगा सशक्त उत्तराखण्ड।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    पंतनगर में 120वें किसान मेले का शुभारंभ,राज्यपाल ने कहा— ‘समृद्ध किसान और आधुनिक तकनीक से बनेगा सशक्त उत्तराखण्ड।

  • प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर ऊधम सिंह नगर पुलिस ने किया शत-शत नमन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर ऊधम सिंह नगर पुलिस ने किया शत-शत नमन।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार जन-जन के द्वार,सितारगंज बहुउद्देशीय शिविर में बांटे गए चेक व उपकरण,अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण तलब।
  • दिल्ली स्थित अवप्रवाह फाउंडेशन के सहयोग से उधम सिंह नगर पुलिस के लिए कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन की रोकथाम एवं लैंगिक संवेदनशीलता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।
  • पंतनगर में 120वें किसान मेले का शुभारंभ,राज्यपाल ने कहा— ‘समृद्ध किसान और आधुनिक तकनीक से बनेगा सशक्त उत्तराखण्ड।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub