Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • राष्ट्रीय

डीएसओ विनोद चंद्र तिवारी बोले – घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है, अफवाहों पर न दें ध्यान।

Mumtyaz Ahmad March 11, 2026
ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। – भारत सरकार के राजपत्र दिनांक 09 मार्च, 2026 के परिप्रेक्ष्य में जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चंद्र तिवारी ने बताया कि जनपद में संचालित सभी गैस एजेंसियों के माध्यम से घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है तथा इसकी आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। किसी भी प्रकार की कमी या बाधा की स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर गैस की उपलब्धता को लेकर अफवाहें फैलने के कारण एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ देखी जा रही है।

डीएसओ विनोद चंद्र तिवारी बोले – घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है, अफवाहों पर न दें ध्यान।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में घरेलू गैस की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है, इसलिए उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है और गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ लगाने से बचना चाहिए।उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सिंगल सिलेंडर कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं के लिए दूसरी बुकिंग के बीच न्यूनतम 25 दिनों का अंतराल निर्धारित किया गया है, जबकि डबल सिलेंडर कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के लिए गैस सिलेंडर की रीफिलिंग 30 दिन की अवधि पूर्ण होने के बाद ही बुक की जा सकती है। उपभोक्ताओं से अपेक्षा की गई है कि वे निर्धारित समयावधि का पालन करते हुए ही गैस बुकिंग कराएं।जिला पूर्ति अधिकारी ने यह भी बताया कि गैस सिलेंडर की रीफिलिंग केवल फोन अथवा ऑनलाइन माध्यम से की गई बुकिंग के आधार पर ही उपलब्ध कराई जाएगी। बुकिंग के पश्चात उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी पर जाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि उन्हें अपने घर पर डिलीवरी मैन के माध्यम से ही गैस सिलेंडर प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त रुद्रपुर एवं काशीपुर क्षेत्र के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की गई है कि वे गैस की सुचारू एवं निर्बाध आपूर्ति के लिए यथासंभव पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन हेतु आवेदन करें। संबंधित प्रतिष्ठानों द्वारा आवेदन किए जाने पर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पाइपलाइन कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा तथा नियमित रूप से पीएनजी गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।जिला पूर्ति अधिकारी ने यह भी कहा कि यदि किसी भी स्तर पर गैस की कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत प्राप्त होती है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों की शिकायत उपभोक्ता निम्नलिखित दूरभाष नंबरों पर दर्ज करा सकते हैं—आपदा कंट्रोल रूम: 05944-250250, 05944-250500एलपीजी शिकायत टोल फ्री नंबर: 18002333555वहीं गैस पाइपलाइन कनेक्शन से संबंधित जानकारी या आवेदन के लिए निम्नलिखित अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है—श्री कुश गर्ग – 7206413402श्री रोहित – 7978216113श्री सचिन कश्यप – 9084897398श्री दीपक नेगी – 9997362038जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चंद्र तिवारी ने जनपद के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि पूर्ण होने के बाद ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें तथा गैस एजेंसियों पर अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्रित न करें। प्रशासन द्वारा जनपद में एलपीजी की आपूर्ति को पूरी तरह व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए सतत निगरानी की जा रही है, जिससे सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।-

ख़बर शेयर करें -
Tags: एलपीजी गैस

Post navigation

Previous आयुक्त कुमाऊँ मण्डल दीपक रावत ने किया जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण।
Next सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय ऊधमसिंहनगर की ओर से आयोजित हुआ सड़क दुर्घटनाओं का वैज्ञानिक विश्लेषण प्रशिक्षण कार्यक्रम।
  • Latest
  • Popular
  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • रुद्रपुर

    विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।

  • 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखण्ड

    720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • 18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय

    महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

  • हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 08 माह से चल रहा था फरार, थाना दिनेशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 08 माह से चल रहा था फरार, थाना दिनेशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
  • 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
  • 18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub