Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • देश विदेश

नए साल के जश्न में कानून की अनदेखीरू मसूरी माल रोड का बैरियर तोड़कर फरार हुए युवक, वीडियो वायरल।

Mumtyaz Ahmad January 1, 2026
ख़बर शेयर करें -

मसूरी। नए साल का जश्न मनाने मसूरी पहुंचे कुछ युवकों ने कानून व्यवस्था की खुली अवहेलना करते हुए माल रोड पर लगे बैरियर को कार से तोड़ दिया। यह पूरी घटना न सिर्फ सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई, बल्कि आरोपित युवकों ने खुद इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर भी वायरल कर दिया। मामले का संज्ञान लेते हुए मसूरी नगर पालिका और पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

नए साल के जश्न में कानून की अनदेखीरू मसूरी माल रोड का बैरियर तोड़कर फरार हुए युवक, वीडियो वायरल।

जानकारी के अनुसार, नए साल का जष्न मनाने के लिये देर रात को कुछ युवक एक कार में सवार होकर माल रोड पहुंचे। नियमों के अनुसार वाहनों को बैरियर पर रोका जा रहा था, लेकिन इन युवकों ने बैरियर पर तैनात कर्मियों की अनदेखी करते हुए कार नहीं रोकी और तेज रफ्तार में बैरियर तोड़ते हुए आगे निकल गए।हैरानी की बात यह रही कि युवकों ने बैरियर तोड़ने की घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में साफ तौर पर पिक्चर पैलेस के पास लगे माल रोड बैरियर को क्षतिग्रस्त होते देखा जा सकता है।मसूरी नगर पालिका के सहायक अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि बैरियर तोड़ने की घटना गंभीर है। सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर मसूरी कोतवाली में शिकायत दर्ज करा दी गई है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।मसूरी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। कोतवाल मनोज असवाल ने बताया कि संबंधित वाहन का नंबर ‘अप्लाइड फॉर’ था, फिर भी तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वाहन और युवकों की पहचान की जा रही है। साथ ही इंस्टाग्राम पेज की आईडी की भी जांच की जा रही है, जिससे आरोपियों तक पहुंचा जा सके।उन्होंने स्पष्ट कहा कि पर्यटन नगरी मसूरी में इस तरह की अराजकता और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि नए साल का जश्न जिम्मेदारी और नियमों के दायरे में मनाएं। मसूरी जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले पर्यटन स्थल पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: बैरियर तोड़ा

Post navigation

Previous नए साल से पहले खटीमा पुलिस एक्शन में,थाना क्षेत्र के हिस्ट्रिशीटर,विवादित व्यक्ति एवं रैश ड्राइविंग करने वाले युवकों की कराई परेड।
Next एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सशक्त नेतृत्व में अनुशासन का शिखर — प्रतिकूल मौसम व कड़ाके की ठंड को मात देती रिजर्व पुलिस लाइन रुद्रपुर की साप्ताहिक परेड।
  • Latest
  • Popular
  • केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरण रिजिजू से विधायक शिव अरोरा ने की शिष्टाचार भेंट।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरण रिजिजू से विधायक शिव अरोरा ने की शिष्टाचार भेंट।

  • सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार – सीएम धामी।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार – सीएम धामी।

  • सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार जन-जन के द्वार,सितारगंज बहुउद्देशीय शिविर में बांटे गए चेक व उपकरण,अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण तलब।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार जन-जन के द्वार,सितारगंज बहुउद्देशीय शिविर में बांटे गए चेक व उपकरण,अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण तलब।

  • दिल्ली स्थित अवप्रवाह फाउंडेशन के सहयोग से उधम सिंह नगर पुलिस के लिए कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन की रोकथाम एवं लैंगिक संवेदनशीलता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    दिल्ली स्थित अवप्रवाह फाउंडेशन के सहयोग से उधम सिंह नगर पुलिस के लिए कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन की रोकथाम एवं लैंगिक संवेदनशीलता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

  • पंतनगर में 120वें किसान मेले का शुभारंभ,राज्यपाल ने कहा— ‘समृद्ध किसान और आधुनिक तकनीक से बनेगा सशक्त उत्तराखण्ड।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    पंतनगर में 120वें किसान मेले का शुभारंभ,राज्यपाल ने कहा— ‘समृद्ध किसान और आधुनिक तकनीक से बनेगा सशक्त उत्तराखण्ड।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरण रिजिजू से विधायक शिव अरोरा ने की शिष्टाचार भेंट।
  • सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार – सीएम धामी।
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार जन-जन के द्वार,सितारगंज बहुउद्देशीय शिविर में बांटे गए चेक व उपकरण,अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण तलब।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub