दीवानी न्यायलय बाजपुर के परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।


बाजपुर। हरेला पर्व सम्पूर्ण उत्तराखंड में खूब धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसको लेकर जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव व जिला सीनियर सिविल जज ममता पंत के निर्देशों पर जिले भर में नियुक्त पी एल वी ने हरेला पर्व को खूब धूमधाम से मनाया है। जहाँ दीवानी न्यायलय बाजपुर के परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान लोकपर्व हरेला की शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

सिविल जज जस्मीत कौर व अपर सिविल जज परितोष ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और हरियाली के संरक्षण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देना है तो प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ-साथ उसकी देखभाल और संरक्षण का दायित्व भी निभाना होगा कि हरेला पर्व पर एक पौधा अवश्य लगाएं और उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का संकल्प लें।

टीम न 17 के ब्रजबाला शर्मा, शिवानी और गीता शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड का प्रमुख लोकपर्व है जो मानसून के आगमन और कृषि चक्र की शुरुआत का प्रतीक है।

सावन की शुरुआत पर मनाए जाने वाले इस त्योहार में 10 दिन पहले बोए गए बीजों (हरेला) की पूजा कर बड़ों का आशीर्वाद लिया जाता है और बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया जाता है। इस मौक़े पर विजय कुमार पाण्डे, ओम चौहान, राजू, राकेश, जगदीश जोशी


