रक्षाबंधन पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जनपद में महिला चीता पुलिस रही मुस्तैद।


*एसएसपी अजय गणपति की महिला सुरक्षा हेतु विशेष पहल — रक्षाबंधन पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जनपद में महिला चीता पुलिस रही मुस्तैद*➡️ *महिला पुलिस कर्मियों ने बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाकर सुरक्षा, सम्मान एवं विश्वास का दिया संदेश।*➡️ *महिला चीता पुलिस कर्मियों ने बाजारों, प्रमुख स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर रखी पैनी नजर।*➡️ *रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत महिलाओं की सुरक्षा के लिए जनपदभर में की विशेष पुलिस व्यवस्था ।*➡️ *महिला पुलिस की विशेष पहल से महिलाओं में सुरक्षा की भावना हुई मजबूत, पुलिस के प्रति बढ़ा विश्वास।**रक्षाबंधन पर महिला सुरक्षा को लेकर महिला चीता पुलिस रही मुस्तैद*

➡️ रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु विशेष पहल की गई जिसके द्वारा जनपद में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष पुलिस व्यवस्था की गई। महिला चीता पुलिस कर्मियों को बाजारों, प्रमुख स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार भ्रमण एवं निगरानी के लिए तैनात किया गया।*एसएसपी महोदय द्वारा महिला सुरक्षा हेतु चलाई गई इस पहल में महिला चीता पुलिस कर्मियों ने लगातार भ्रमण करते हुए महिलाओं एवं बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित की तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों एवं अराजक तत्वों पर सतर्क नजर बनाए रखी।*

*बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन, दिया सुरक्षा का भरोसा*➡️ इसी क्रम में महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं एवं बहनों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए महिला पुलिस कर्मियों ने उन्हें सुरक्षा, सम्मान एवं विश्वास का संदेश दिया।इस विशेष पहल के माध्यम से पुलिस एवं आमजन के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत करने के साथ ही महिलाओं को यह भरोसा दिलाया गया कि उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के लिए जनपद पुलिस सदैव तत्पर है।*महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता*➡️ श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति महोदय की महिलाओं के सुरक्षा हेतु इस विशेष पहल से महिलाओं में सुरक्षा की भावना को और मजबूती मिली तथा पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा। रक्षाबंधन पर्व के दौरान जनपद पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी एवं संवेदनशील पुलिसिंग सुनिश्चित की गई।


