जसपुर पुलिस व एसटीएफ कुमाऊं की संयुक्त कार्रवाई में 02 शातिर हथियार तस्कर किये गिरफ्तार।


जसपुर। मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के “अपराध मुक्त देवभूमि” अभियान को साकार करते एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति — कोतवाली जसपुर पुलिस व एसटीएफ कुमाऊं की संयुक्त कार्रवाई में 02 शातिर हथियार तस्कर गिरफ्तार*➡️ *संयुक्त टीम की कार्रवाई में 02 शातिर हथियार तस्करों को किया गया गिरफ्तार*➡️ *तस्करों के कब्जे से पंप एक्शन गन, पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद*➡️ *हथियार तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार भी पुलिस ने की जब्त*➡️ *अवैध शस्त्रों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी — आरोपियों को न्यायालय में किया जा रहा पेश**विवरण -*➡️ मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के “अपराध मुक्त देवभूमि” अभियान के तहत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्रों एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जसपुर के नेतृत्व में दिनांक 24/03/2026 को एसटीएफ कुमाऊं व जसपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 02 हथियार तस्करों को पतरामपुर अंडर पास, सर्विस रोड कट जसपुर से गिरफ्तार किया तथा अभियुक्त शमशेर सिंह के पास से एक .32 बोर पिस्टल अवैध व 05 जिंदा कारतूस तथा दूसरे अभियुक्त सिमरनदीप सिंह से एक .32 बोर पिस्टल अवैध व 05 कारतूस बरामद हुए तथा अभियुक्तों के वाहन की तलाशी लेने पर वाहन से 02 पंप एक्शन गन 12 बोर बरामद हुई है।➡️ इस संबंध में कोतवाली जसपुर में मुकदमा FIR संख्या 109/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।*गिरफ्तार अभियुक्त -*1. शमशेर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी ग्राम हाजिरो, थाना जसपुर2. सिमरनदीप सिंह पुत्र अजमेर सिंह निवासी अंजनिया फार्म, थाना पुलभट्टा*बरामदगी का विवरण -*➡️ 02 अदद पंप एक्शन गन (12 बोर)➡️ 02 अदद पिस्टल (32 बोर)➡️ 10 अदद जिंदा कारतूस (32 बोर)➡️ 01 स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UK04X6583*गिरफ्तारी टीम -*➡️ उप निरीक्षक गोविंद सिंह मेहता, चौकी प्रभारी पतरामपुर➡️ कांस्टेबल विक्रम सिंह➡️ कांस्टेबल सुभाष चंद्रएसटीएफ कुमाऊं टीम -➡️ उप निरीक्षक विनोद जोशी➡️ हेड कांस्टेबल महेंद्र गिरी➡️ हेड कांस्टेबल किशोर कुमार➡️ कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान➡️ कांस्टेबल जितेंद्र कुमार


