Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम
  • रुद्रपुर
  • स्वास्थ्य

त्योहारों के मद्देनजर खाद्य व स्वास्थ्य विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान।

Mumtyaz Ahmad October 9, 2025
ख़बर शेयर करें -
त्योहारों के मद्देनजर खाद्य व स्वास्थ्य विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान।

रुद्रपुर। – आगामी दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने हेतु डा० आर० राजेश कुमार, सचिव स्वास्थ्य व आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में डा० राजेन्द्र सिंह कठायत, उपायुक्त खाद्य संरक्षा, कुमांऊ मण्डल, नैनीताल के नेतृत्व में जनपद ऊधम सिंह नगर में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। सघन अभियान के तहत उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड की सीमा व प्रवेश द्वार टांडा दडियाल रोड, काशीपुर में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, ऊधम सिंह नगर की टीम द्वारा पुलिस व प्रशासन के सहयोग से लगभग 03 दर्जन से अधिक खाद्य सामग्री ला रहे वाहनों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

त्योहारों के मद्देनजर खाद्य व स्वास्थ्य विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान।

निरीक्षण के दौरान यू०पी० के मुरादाबाद व रामपुर जनपद के स्वार, टांडा, व दडियाल आदि क्षेत्रों से लाये जा रहे दुग्ध व दुग्ध पदार्थ व अन्य वाहनों को रोककर उनका सधन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विभिन्न वाहनों से किसी प्रकार की संदिग्ध खाद्य सामग्री लाते हुए नहीं पायी गयी लेकिन बाहरी क्षेत्र एवं प्रदेशों से जनपद में लाये जा रहे विभिन्न खाद्य पदार्थों का निरीक्षण कर अलग-अलग प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के 10 से अधिक नमूने जांच हेतु लिये गये। जिसमें दूध एवं दुग्ध पदार्थ, मावा, पनीर, घी, मक्खन, सूजी, मसाले आदि खाद्य पदार्थों के नमूने सम्मिलित है।जांच हेतु लिये गये नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला, रूद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर तथा नमूने मानकों के अनुरूप सही न पाये जाने पर सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी तथा अभियान आगे भी जारी रहेगा।सभी प्रतिष्ठानों के स्वामी/विक्रेताओं को संदिग्ध खाद्य पदार्थों को विक्रय नहीं करने के निर्देश दिये गये। सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि यदि किसी भी खाद्य कारोबारकर्ता द्वारा एफ०एस०एस०ए० एक्ट 2006 के मानकों के अनुरूप नहीं पाये जाने वाले खाद्य एवं पेय पदार्थों का विक्रय/संग्रहण/निर्माण किया जाता है एवं बिना पंजीकरण/लाईसेंस के खाद्य कारोबार किया जाता है तो उसके विरूद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जायेगी, साथ ही सभी खारा कारोबारियों को निर्देशित किया गया कि खाद्य पदार्थों के क्रय बिलों पर FSSAI LIC NO- अंकित होना चाहिये। बाह्य प्रदेशों से केवल पंजीकृत/लाईसेंसधारी खाद्य कारोबारकर्ता से ही खाद्य पदार्थों को क्रय करने के निर्देश दिये, एवं खाद्य पदार्थों के क्रय विक्रय करने का दैनिक रिकोर्ड रखने के लिए कहा गया। साथ ही आम जनमानस से अपील की गई कि खाद्य एवं पेय पदार्थों को खरीदते समय निर्माण तिथि/उपभोग की तिथि व खाद्य कारोबारकर्ता का खाद्य लाईसेंस एवं पंजीकरण अवश्य देख ले तथा निम्न गुणवत्ता, अस्वछकर एवं अस्वस्थ्यकर खाद्य सामग्री विक्रय किये जाने पर टोल फ्री नम्बर 18001804246 पर शिकायत कर सकते हैं।विशेष प्रवर्तन अभियान दल में डा० राजेन्द्र सिंह कठायत, उपायुक्त खाद्य संरक्षा, कुमांऊ मण्डल, नैनीताल, डा० प्रकाश फुलारा, सहायक आयुक्त, ऊधम सिंह नगर, अपर्णा साह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, काशीपुर, आशा आर्या खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रूद्रपुर आदि सम्मिलित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: चेकिंग अभियान

Post navigation

Previous एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक — नशा, साइबर क्राइम एवं यातायात नियमों पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी।
Next दीपावली पर्व पर बिना अनुमति के लगाए जाने वाली आतिशबाजी की दुकानों पर रोक लगाने के डीएम ने दिए निर्देश।
  • Latest
  • Popular
  • उत्तराखंड में अफसरों के तबादले, प्रमोद कुमार बने रुद्रपुर के नए एएसपी।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    उत्तराखंड में अफसरों के तबादले, प्रमोद कुमार बने रुद्रपुर के नए एएसपी।

  • 200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 800 लीटर लहन नष्ट।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 800 लीटर लहन नष्ट।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार,03 दोपहिया वाहन बरामद।

  • 20.10 ग्राम स्मैक बरामद,02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    20.10 ग्राम स्मैक बरामद,02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह का हुआ खुलासा, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह का हुआ खुलासा, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • उत्तराखंड में अफसरों के तबादले, प्रमोद कुमार बने रुद्रपुर के नए एएसपी।
  • 200 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 800 लीटर लहन नष्ट।
  • वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार,03 दोपहिया वाहन बरामद।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub