Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • राजनीति
  • रुद्रपुर

हवन यज्ञ के साथ मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा के चुनाव कार्यालय का उदघाटन।

Mumtyaz Ahmad December 31, 2024
ख़बर शेयर करें -
हवन यज्ञ के साथ मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा के चुनाव कार्यालय का उदघाटन।

रुद्रपुर। भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा के चुनाव कार्यालय का सोमवार को सिविल लाईन जनता इंटर कालेज रोेड पर विधिवत हवन पूजन के साथ शुभारम्भ किया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही कई संत महात्माओं ने भी विकास शर्मा को अपना आशीर्वाद दिया।

हवन यज्ञ के साथ मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा के चुनाव कार्यालय का उदघाटन।

चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट, जिला प्रभारी पुष्कर सिंह काला, विधायक शिव अरोरा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर वरिष्ठ नेताओ की मौजूदगी में पंडित सुशील मिश्रा व प्रमोद तिवारी ने विधि विधान से हवन यज्ञ कराया और विकास शर्मा के विजयी होने की मंगल कामना की। हवन यज्ञ में कई संतों और महंतों ने भी पहुंचकर विकास शर्मा की जीत के लिए हवन में आहुतियां दी और विकास शर्मा को आशीर्वाद दिया।

हवन यज्ञ के साथ मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा के चुनाव कार्यालय का उदघाटन।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट में उपस्थित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से चुनाव अभियान के दौरासन केन्द्र व प्रदेश सरकारों द्वारा जनहित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं व कराये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी विस्तार से जन जन तक पहुंचाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश के साथ ही निकाय चुनाव में एतिहासिक जीत के बाद ट्रिपल सरकार राज्य के विकास को और गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करने जा रही है।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि  कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। इसलिए हर कार्यकर्ता को आपसी तालमेल बनाते हुए एकजुट होकर चुनावी समर में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श चुनाव संहिता का विशंष ध्यान रखा जाये। कार्यकर्ताओ 23 जनवरी मतदान वाले दिन अपने अपने बूथों के अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें ताकि पार्टी के मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा सहित सभी 40 पार्षद पदों कें भाजपा प्रत्याशी एतिहासिक मतों से जीत हासिल कर सकें। विधायक ने कहा कि कांग्रेसियों के हौंसले चुनाव से पहले ही पस्त हो चुके हैं। उनके कार्यकर्ता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हें। चुनाव आने तक भाजपा की यह लहर आंधी में बदल जायेगी।

इस मौके पर मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने कहा कि रूद्रपुर नगर निगम के मेयर पद पर लगातार भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर कार्यकर्ता को जी जान चुनाव प्रचार में से जुटना होगा। उन्होनें कहा कि हमारी जीत निश्चित है लेकिन कार्यकर्ता अति उत्साह में ना रहें और लगातार जनता के बीच पहुंचकर धामी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाये।

इस अवसर पर अमित नारंग,अनिल चौहान, दीपक मेहरा, सुरेश परिहार, यशपाल घई, सुनील ठुकराल, राजन राठौर, विवेक सक्सेना, सुरेश कोली, भारत भूषण चुघ, विवेक सक्सेना, मानस जयसवाल, उत्तम दत्ता, तरुण दत्ता, किरण वर्क, पारस चुग,के के दास, विवेक दीप,गोविंद शाह, डॉ. शाह खान राजशाही, हिमांशु शुक्ला,धर्म सिंह कोली, धीरेंद्र गुप्ता, सुनील ठुकराल,योगेश वर्मा, अजय तिवारी, राकेश सिंह,अक्षय अरोड़ा, गुरमीत, बिट्टू चौहान, अशोक विश्वास, अमित वैद, गोविंद शर्मा, शंकर विश्वास, हरजीत राठी, डीएन यादव, आदेश भारद्वाज,विजय तोमर, राधेश्याम शर्मा, जग्गा,अनुज पाठक, सोनू अनेजा,रश्मि रस्तोगी, स्वाति शर्मा, फरजाना बेगम, मोर सिंह यादव, देव मेनन, अशोक विश्वास, अनुज शर्मा,करुण गुप्ता, चंद्रकला राय, आशीष छाबड़ा, नीतिश शर्मा, अजय ,मनोज मदान, संदीप गुम्बर समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

ख़बर शेयर करें -
Tags: कार्यालय का उद्घाटन

Post navigation

Previous भाजपा से मेयर के दावेदार होंगे विकास शर्मा! सीएम धामी से मिले पार्टी के पदाधिकारी।
Next अनियंत्रित होकर कार दुर्घटना ग्रस्त, तीन की मौत तो एक लापता। 
  • Latest
  • Popular
  • शिमला में हुई चोरी प्रकरण में ऊधमसिंहनगर पुलिस व हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 04 आबकारी कर्मी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    शिमला में हुई चोरी प्रकरण में ऊधमसिंहनगर पुलिस व हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 04 आबकारी कर्मी गिरफ्तार।

    • उत्तराखण्ड

    किच्छा नगर निकाय चुनाव क़ो लेकर स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

  • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम

    शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • रुद्रपुर

    विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।

  • 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखण्ड

    720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • शिमला में हुई चोरी प्रकरण में ऊधमसिंहनगर पुलिस व हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 04 आबकारी कर्मी गिरफ्तार।
  • किच्छा नगर निकाय चुनाव क़ो लेकर स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।
  • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub