भाजपा से मेयर के दावेदार होंगे विकास शर्मा! सीएम धामी से मिले पार्टी के पदाधिकारी।



खटीमा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर आज भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, रुद्रपुर के भाजपा विधायक शिव अरोरा, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया.. साथ ही नगर निकाय चुनाव के चुनाव पर चर्चा की..वही प्रदेश मंत्री विकास की इस मुलाक़ात को लेकर काफ़ी मायने भी निकल कर सामने आ रहे हैं…

चर्चा हैं की रुद्रपुर मेयर के लिए सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दोस्त विकास के लिये सभी को मना लिया है। सूत्रों की मानें तो सीएम धामी ने साफ कर दिया है कि रुद्रपुर नगर निगम सीट पर पूरी भाजपा को एकजुट होकर चुनाव लड़कर जीत दर्ज करनी है। हालांकि, पार्टी की ओर से आधिकारिक घोषणा होने का सभी को इंतजार है। वही दूसरी ओर रुद्रपुर में विकास शर्मा को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।















