Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय
  • विविध

रामनगर में वाहनों की फिटनेस जांच को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल, यात्रियों और पर्यटकों को भारी परेशानी।

Mumtyaz Ahmad September 18, 2025
ख़बर शेयर करें -

रामनगर। -रामनगर में वाहनों की फिटनेस जांच को लेकर पिछले करीब डेढ़ महीने से चल रहा विवाद अब अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल गया है, गुरुवार से रामनगर के सभी कमर्शियल वाहन मालिकों ने अपने वाहन पूरी तरह से बंद कर दिए,जिसके चलते आम जनता से लेकर घूमने आने वाले पर्यटकों तक सभी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

रामनगर में वाहनों की फिटनेस जांच को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल, यात्रियों और पर्यटकों को भारी परेशानी।

.रामनगर में गुरुवार को कमर्शियल वाहन स्वामियों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत हड़ताल का बिगुल बजा दिया,उनका आरोप है कि पहले उनके वाहनों की फिटनेस जांच रामनगर स्थित सहायक परिवहन संभागीय कार्यालय में न्यूनतम दरों पर की जाती थी,लेकिन हाल ही में इस प्रक्रिया को रामनगर से हटाकर हल्द्वानी शिफ्ट कर दिया गया है, इससे वाहन स्वामियों को न केवल अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है बल्कि फिटनेस शुल्क में भी तीन से चार गुना तक की वृद्धि कर दी गई है। वाहन स्वामियों का कहना है कि फिटनेस जांच अब उनकी जेब पर भारी पड़ रही है,इससे पहले जहां वह स्थानीय स्तर पर आसानी से फिटनेस करवा लेते थे,वहीं अब उन्हें हल्द्वानी तक जाना पड़ रहा है और अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो आगामी 21 सितंबर से पूरे कुमाऊं मंडल में टैक्सी संचालन बंद कर दिया जाएगा।हड़ताल के कारण गुरुवार को रामनगर बस अड्डा पूरी तरह से खाली नजर आया,सड़कों पर यात्रियों की भीड़ तो थी, लेकिन वाहनों के पहिए थमे रहे,स्थानीय लोगों के साथ-साथ पहाड़ों की ओर जाने वाले यात्रियों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी, सबसे ज्यादा असर कॉर्बेट नेशनल पार्क घूमने आने वाले सैलानियों पर पड़ा, कई पर्यटकों ने बताया कि वे सफारी और अन्य पर्यटन स्थलों पर जाने के लिए वाहनों का इंतजार करते रहे लेकिन हड़ताल के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।जिप्सी यूनियन अध्यक्ष जगदीश छिम्वाल ने कहा कि सरकार और विभाग ने वाहन स्वामियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया है, लंबे समय से आंदोलन चल रहा है लेकिन आज तक कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जब तक फिटनेस जांच रामनगर में पूर्ववत की तरह शुरू नहीं होती, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी।वहीं यात्रियों ने भी अपनी नाराजगी जताई,उनका कहना है कि अचानक हुई हड़ताल ने उनकी यात्रा योजनाओं को बिगाड़ दिया है। किसी को जरूरी काम से हल्द्वानी जाना था तो कोई पर्वतीय इलाकों में अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहा था। लेकिन वाहनों के संचालन बंद होने से वे फंसे रह गए।गौरतलब है कि यह विवाद पिछले करीब 45 दिनों से जारी है, वाहन स्वामी लगातार अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन न तो सरकार और न ही परिवहन विभाग ने अब तक कोई समाधान निकाला है।अब देखना यह होगा कि वाहन स्वामियों की इस चेतावनी के बाद विभाग और सरकार क्या रुख अपनाती है,यदि समाधान जल्द नहीं निकला तो आने वाले दिनों में हड़ताल का दायरा और बड़ा हो सकता है, जिससे पूरे कुमाऊं मंडल के यात्रियों और पर्यटकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

ख़बर शेयर करें -
Tags: अनिश्चितकालीन हड़ताल

Post navigation

Previous वन विभाग की टीम ने किया 80 बंदरो का रिस्कयू।
Next रामनगर के भवानीगंज में चार युवतियों के बीच जमकर हुआ हंगामा, पुलिस और स्थानीय लोगों ने किया बीच-बचाव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
  • Latest
  • Popular
  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • रुद्रपुर

    छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।

  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

  • दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।

  • उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub