Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम
  • राष्ट्रीय

लूट की घटना को अन्जाम देने वाले शातिर आरोपी को केलाखेड़ा पुलिस ने दबोचा।

Mumtyaz Ahmad July 19, 2026
ख़बर शेयर करें -

🔸*एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में मात्र 36 घण्टे में हुआ लूट की घटना का खुलासा।*➡️ *आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत लूट की घटना को अन्जाम देने वाले शातिर अभियुक्त को केलाखेड़ा पुलिस ने दबोचा*➡️ *एसएसपी के नेतृत्व में थाना केलाखेड़ा पुलिस टीम द्वारा तकनीकी दक्षता ,मैनअल पुलिसिंग के कुशल तालमेल से अर्जित की सफलता ।*➡️ *लूट से सम्बन्धित शत प्रतिशत माल बरामद ।*

लूट की घटना को अन्जाम देने वाले शातिर आरोपी को केलाखेड़ा पुलिस ने दबोचा।

*घटना का संक्षिप्त विवरण -* ➡️ दिनांक 17.07.2026 को थाना केलाखेड़ा में डायल 112 पर कालर नरेश कुमार निवासी मजरा रहमतुल्ला केलाखेड़ा ने सूचना दी कि मेरी माता जी घर से वाक के लिए निकली थी इस दौरान किसी ने मम्मी के कान से बाली छीनी और मम्मी को खेत में फेंक कर चले गये । थाना केलाखेड़ा में सूचना प्राप्त होने पर थानाध्यक्ष केलाखेड़ा, उपनिरीक्षक ललित चौधरी ,उपनिरीक्षक मनोज जलाल व डायल 112 कर्मगण तत्काल घटनास्थल मजरा रहमतुल्ला से चन्दनपुरा जाने वाले रास्ते पर पहुचें और घटना की जानकारी प्राप्त कर तत्काल उच्चाधिकारीगणो को जरिये उचित माध्यम सूचना प्रेषित की गयी । सूचना प्राप्त होने पर क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा वादी /सूचनाकर्ता ,ग्रामीणो व पीडित के परिजनो से पूछताछ कर घटना सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की गयी और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । उच्चाधिकारीयो के आदेशानुसार घटना के सफल अनावरण हेतु सभी तथ्यो का बारिकी से विश्लेषण कर रूपरेखा तैयार कर पुलिस टीम को अलग अलग टास्क दिये गये, जिसका फिड बैक उच्चाधिकारीयो द्वारा समय समय पर प्राप्त कर व सतत निगरानी कर अग्रिम मार्गदर्शन किया गया । दिनांक 18.07.2026 को वादी मुकदमा श्री निशान सिंह पुत्र श्री रांझा राम निवासी ग्राम मजरा रहमतुल्ला, थाना केलाखेड़ा, तहसील बाजपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा थाना केलाखेड़ा उपस्थित आकर लिखित तहरीर कि दिनांक 17.07.2026 की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति उनकी माता पर हमला कर उनके कानों में पहने हुए 2 तोला सोने के कुंडल छीनकर व मारपीट कर मौके से फरार हो गया । वादी निशान सिंह द्वारा दाखिला प्रा0पत्र के आधार पर थाना केलाखेड़ा में मु.एफआई नम्बर 91/2026 धारा 309(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना उ0नि हरीश महर के सुपुर्द की गयी । ➡️ घटना के शीघ्र अनावरण व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधमसिंहनगर के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर व क्षेत्राधिकारी बाजपुर महोदय के निर्देशन में तथा थानाध्यक्ष केलाखेड़ा मनीष खत्री के नेतृत्व में अभियोग के सफल अनावरण हेतु निम्न टीम का गठन किया गया है ।1- टीम प्रथम (घटनास्थल के आस पास के इलाको व आने जाने वाले रास्ते पर लगे लगभग 60 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे के अवलोकन व 40 संदिग्ध चिन्हित किये गये )1-अपर उ0नि0 हेम चन्द्र2-हे0कानि0 276 मनोज सिंह विष्ट 3- कानि0 22 उमेश शाह2- टीम द्वितीय ( मैनुअल/बीट पुलिसिंग द्वारा सूचना एकत्रीकरण ,मुखबीर तन्त्र को एक्टिव कर ,सुराग रसी पतारसी करते हुये घटनास्थल व आसपास के क्षेत्रो में सघन पूछताछ कर जानकारी एकत्र की गयी )1- उ0नि0 मनोज जलाल 2- उ0नि0 ललित चौधरी 3-कानि0491 सचिन कुमार 4-कानि0 चन्द्र शेखर कम्बोज 3- टीम तृतीय ( पूर्व में घटित घटनाओ में प्रकाश में आये व गिरफ्तार अभियुक्तो के विषय में जानकारी एकत्र की गयी और घटना के समय पूर्व में प्रकाश में आये अभियुक्तो की लोकेशन उनकी वर्तमान गतिविधि तस्दीक की गयी । 1- उ0नि0 हरीश महर2- अपर उ0नि0 मोहित कुमार3-अपर उ0नि0 मुकेश चन्द्र 4-कानि0 888 नगेन्द्र राठी  घटना के सफल अनावरण हेतु घटनास्थल का फिल्ड यूनिट टीम रूद्रपुर द्वारा निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी तथा पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध /अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियो पर सतर्क दृष्टि रखते हुये तकनीकी सर्विलांस की मदद ली गयी ।अनावरण – श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधमसिंहनगर के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर व क्षेत्राधिकारी बाजपुर महोदय के निर्देशन में थानाध्यक्ष केलाखेड़ा मनीष खत्री के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 19.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर बोर नदी पुल के पास एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिसने पूछताछ में अपना नाम रामस्वरुप पुत्र रामदीन निवासी चन्दनपुरा, डाम वाली गली, थाना-केलाखेडा, उधमसिंहनगर उम्र- 35 वर्ष बताया जामा तलाशी में उक्त व्यक्ति की पहनी हुए पैंट की जेब से एक जोड़ी पीली धातु के कुंडल व 380 रूपये और एक अदद मोबाइल ओप्पो कम्पनी बरामद हुआ । सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त रामस्वरुप द्वारा बताया गया कि मैं गरीब आदमी हूँ। लक्ष्मी राईस मिल गदरपुर में बाईलर चलाने का काम करता हूं। रात की ड्यूटी करता हूं। जब सुबह के समय घर आता था। तो आते-जाते वक्त मैं अक्सर निसान सिंह की मां को, जो पैरालिसिस से ग्रस्त तथा बोलने में असमर्थ हैं, लाठी के सहारे टहलते हुए अकेले देखता था निशान सिंह की मां कान में सोने के कुण्डल पहने रहती थी । मेरे मन में लालच आ गया था कि इनके कुण्डल ले लूंगा तो 2-3 लाख रुपये मिल जायेंगे ये बोल तो पाती नही है किसी को बता भी नही पायेगी और मैं बच जाऊंगा । दिनांक 17-07-2026 को जब मैं अपने मनसूबे को अन्जाम देने के ईरादे से घर से सुबह लगभग 06.00 बजे निकला तो वह बुजुर्ग महिला सुनसान रास्ते पर अकेली घूमती हुई दिखीं । आगे-पीछे देखकर जब कोई दिखाई नहीं दिया, तो मैंने मौका पाते ही उन बुजुर्ग महिला को खेत में फेंक दिया और कानों से सोने के कुंडल बलपूर्वक लूट लिए और आज मैं मौका देखकर रात के अंधेरे में इसे रामपुर जाकर बेचने की फिराक में था सोचा था इसे बेचकर अच्छे पैसे मिल जायेंगे और कुछ दिन में आराम से मौज करूंगा । मुझसे गलती हो गयी जो कुंडल आपको बरामद हुए हैं, ये वही कुंडल हैं जो मैंने कल निशांन सिंह की माताजी से लूटे थे । मौके पर वादी मुकदमा निशान सिंह द्वारा बरामदा अपनी माता के कुंडलों की तस्दीक की गई ।*अभियुक्त का नाम पता –*➡️ रामस्वरुप पुत्र रामदीन निवासी चन्दनपुरा, डाम वाली गली, थाना-केलाखेडा, उधमसिंहनगर उम्र- 35 वर्ष*बरामदगी का विवरण -* ➡️01 जोड़ी पीली धातु के कुंडल व 380 रूपये और एक अदद मोबाइल ओप्पो कम्पनी *बरामदगी /गिरफ्तारी पुलिस टीम का विवरण –* 1-श्री मनीष खत्री थानाध्यक्ष थाना केलाखेड़ा2-उ0नि0श्री मनोज जलाल चौकी प्रभारी बैरियादौलत 3-उ0नि0 श्री हरीश महर थाना केलाखेड़ा4-उ0नि0 श्री ललित चौधरी थाना केलाखेड़ा5-अपर उ0नि0 मोहित कुमार थाना केलाखेड़ा6-अपर उ0नि0 हेम चन्द्र थाना केलाखेड़ा7-अपर उ0नि0 मुकेश चन्द्र थाना केलाखेड़ा8-हे0कानि0 276 मनोज सिंह बिष्ट थाना केलाखेड़ा9-कानि022 उमेश शाह थाना केलाखेड़ा10-कानि0 491 सचिन कुमार थाना केलाखेड़ा11- कानि0 चन्द्र शेखर कम्बोज थाना केलाखेड़ा 12- कानि0 88 नगेन्द्र राठी थाना केलाखेड़ा

ख़बर शेयर करें -
Tags: चोरी का खुलासा

Post navigation

Previous पुलिस व SOG ने 10 लाख की अफीम के साथ 02 अंतर्राज्यीय नशा तस्कर किए गिरफ्तार।
Next ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 34 लाख के आभूषणों सहित 03 शातिर चोर गिरफ्तार।
  • Latest
  • Popular
  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • राष्ट्रीय

    कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।

  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

  • बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।

  • बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
  • कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।
  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub