Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम
  • रुद्रपुर

पुलिस व SOG ने 10 लाख की अफीम के साथ 02 अंतर्राज्यीय नशा तस्कर किए गिरफ्तार।

Mumtyaz Ahmad July 19, 2026
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशा मुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करने की दिशा में एसएसपी अजय गणपति के कुशल नेतृत्व का असर— करीब 10 लाख की अफीम के साथ 02 अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार*➡️ *कोतवाली रुद्रपुर पुलिस तथा SOG रुद्रपुर की कार्यवाही में 02 अंतर्राज्यीय तस्करों के कब्जे से 02.187 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद।*➡️ *तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, 02 मोबाइल फोन एवं नकद रुपये भी पुलिस ने किए कब्जे में।*➡️ *एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत, मादक पदार्थ तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच जारी।

पुलिस व SOG ने 10 लाख की अफीम के साथ  02 अंतर्राज्यीय नशा तस्कर किए गिरफ्तार।

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी के “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” के संकल्प को साकार करने तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में जनपदभर में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत कोतवाली रुद्रपुर पुलिस एवं एसओजी टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। संयुक्त टीम द्वारा 02 अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 02 किलोग्राम 187 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली रुद्रपुर में मु0अ0सं0-369/2026, धारा 8/18/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।*घटना का विवरण*➡️ दिनांक 18.07.2026 को चौकी बगवाड़ा प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह रिंगवाल अपनी पुलिस टीम के साथ हाजी चौकी से बगवाड़ा रोड स्थित रामनगर शिव मंदिर के समीप संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एसओजी टीम भी क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रही थी।देर रात्रि यामाहा R-15 मोटरसाइकिल (UK06 BM 9703) पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी की गई। बारिश के कारण सड़क फिसलनयुक्त होने से मोटरसाइकिल फिसल गई। दोनों युवक बैग लेकर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही दबोच लिया।*गिरफ्तार अभियुक्त*1. झनकार सिंह पुत्र रामचन्द्र, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम बिशनपुर गुलड़िया, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (उ.प्र.), हाल निवासी ट्रांजिट कैम्प, रुद्रपुर।2. आकाश वर्मा पुत्र दोताराम वर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम कुरैया, थाना बरखेड़ा, जिला पीलीभीत (उ.प्र.), हाल निवासी ट्रांजिट कैम्प, रुद्रपुर।*बरामदगी का विवरण*➡️ अभियुक्त झनकार सिंह के बैग से 01 किलोग्राम 079 ग्राम अवैध अफीम तथा अभियुक्त आकाश वर्मा के बैग से 01 किलोग्राम 108 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। इस प्रकार कुल 02 किलोग्राम 187 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई।*साथ ही पुलिस द्वारा—*➡️ यामाहा R-15 मोटरसाइकिल संख्या UK06 BM 9703➡️ 02 मोबाइल फोन➡️ ₹1100/- नगद बरामद *पूछताछ में महत्वपूर्ण खुलासा*➡️ प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे उक्त अफीम मुजफ्फर अंसारी निवासी मुजफ्फरनगर से लेकर आए थे तथा आगे सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस द्वारा पूरे तस्करी नेटवर्क एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में गहन जांच की जा रही है।*विधिक कार्यवाही*➡️ बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में मु0अ0सं0-369/2026, धारा 8/18/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक नरेश पंत द्वारा की जा रही है।*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति का संदेश*➡️ “ऊधम सिंह नगर पुलिस नशे के कारोबार में संलिप्त प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले मादक पदार्थ तस्करों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से भी अपील है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।*पुलिस टीम*1. उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह रिंगवाल, चौकी प्रभारी बगवाड़ा2. उ0नि0 मोहन चन्द्र जोशी3. का0 1092 ललित मोहन4. का0 555 नवीन गिरी*एसओजी टीम* ➡️ उपनिरीक्षक श्री उमेश कुमार ,प्रभारी SOG रुद्रपुर ➡️ कांस्टेबल ललित , SOG रुद्रपुर➡️ कांस्टेबल राजेंद्र कश्यप , SOG रुद्रपुर➡️ कांस्टेबल दिलीप , SOG रुद्रपुर➡️ कांस्टेबल दिनेश , SOG रुद्रपुर➡️ कांस्टेबल शुभम , SOG रुद्रपुर

ख़बर शेयर करें -
Tags: नशा तस्कर गिरफ्तार

Post navigation

Previous हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम करते समय हुआ दर्दनाक हादसा।
Next लूट की घटना को अन्जाम देने वाले शातिर आरोपी को केलाखेड़ा पुलिस ने दबोचा।
  • Latest
  • Popular
  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।

    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • दिल्ली
    • राष्ट्रीय

    कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।

  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

  • बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    बंद घर में हुई चोरी का मात्र 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार।

  • बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    बाईक सवार एक युवक बरसाती नाले को पार करते समय बाल-बाल बचा वीडियो वायरल।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • पुलिस ने 03 नशा तस्कर किए गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद।
  • कोटद्वार में गजराज का गुस्सा, हाथियों के झुंड ने बाइक-स्कूटी को रौंदा।
  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने चलाया किरायेदारों का सत्यापन अभियान।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub