बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आया नर हाथी, मौके पर ही दर्दनाक मौत।
रुद्रपुर।- ऊधम सिंह नगर जनपद के रुद्रपुर-हल्दी रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ ट्रेन की चपेट में आने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई तथा हाथी का दाँत भी टूटकर गिर गया.. वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गईं है तथा अग्रिम कार्यवाही में जुट गईं है..पोस्टमार्टम के बाद शव को नियमानुसार निस्तारित किया जाएगा।

ऊधम सिंह नगर जनपद के रुद्रपुर स्थित छतरपुर-हल्दी रेलवे ट्रैक के पिलर संख्या 55/8 के पास की घटना है..यह क्षेत्र तराई केंद्रीय वन प्रभाग की रुद्रपुर रेंज में आता है.. जानकारी के मुताबिक लालकुआं से रुद्रपुर की ओर जा रही बाघ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में एक नर हाथी आ गया.. टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाथी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और उसका एक दांत टूटकर दूर जा गिरा.. हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से हाथी के टूटे हुए दांत को अपने कब्जे में ले लिया है.. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि आज बुधवार को औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर दांत को वन विभाग को सौंप दिया जाएगा..इधर हादसे की सूचना मिलते ही वन विभाग और रेलवे में हड़कंप मच गया. तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर डिवीजन के आला अधिकारी दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया..वन विभाग के अनुसार मृत नर हाथी का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के विशेष पैनल द्वारा किया जाएगा.. पोस्टमार्टम के बाद शव को नियमानुसार निस्तारित किया जाएगा….गौरतलब है कि यह रेलवे ट्रैक हाथी कॉरिडोर से होकर गुजरता है और पहले भी इस तरह के हादसे सामने आ चुके हैं।
