Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • देश विदेश
  • विविध

एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही – चम्पावत के बनबसा क्षेत्र से 800 ग्राम हेरोइन की बड़ी बरामदगी, अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 2 करोड 40 लाख रुपये।

Mumtyaz Ahmad December 15, 2025
ख़बर शेयर करें -

♦एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही’’ इग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स, एसटीएफ ने अन्तर्राज्यीय तस्करों को भारी मात्रा की ड्रग्स के साथ बनबसा से किया गिरफ्तार।

♦ उत्तराखंड की वर्ष 2025 की सबसे बड़ी हेरोइन की खपत बरामद।

♦ उत्तराखण्ड से उत्तर प्रदेश तक का नशे का बड़ा नेक्सस एसटीएफ ने किया ध्वस्त। भारी व्यवसायिक मात्रा में मादक पदार्थ की बरामदगी।।

♦ ’’उत्तराखंड के अलावा नेपाल में सप्लाई होनी थी नशे की बड़ी खेप’’ जनपद चम्पावत के बनबसा क्षेत्र से करीब 800 ग्राम हेरोइन की बड़ी बरामदगी, जिसकी अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 2 करोड 40 लाख रुपये है।।

♦ 03 अन्तर्राज्यीय तस्करों को एसटीएफ ने SOG चम्पावत और थाना बनबसा पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑप्रेशन में किया गिरफ्तार।। पकड़े गये तस्करों में से एक के विरुद्ध उ0प्र0 के लखीमपुरी जनपद में कई अभियोग पंजीकृत हैं।

एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही – चम्पावत के बनबसा क्षेत्र से 800 ग्राम हेरोइन की बड़ी बरामदगी,  अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 2 करोड 40 लाख रुपये।

बनबसा। पुलिस महानिदेशक,उत्तराखण्ड, दीपम सेठ द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर को विशेष रूप से निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देश के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ आर0बी0 चमोला के निकट पर्यवेक्षण में एक टीम का गठन कर नशा तस्करों की गिरफ्तारी व धकपकड़ हेतु उचित दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में एसटीएफ की कुमायूँ युनिट द्वारा कल SOG चम्पावत तथा थाना बनबसा पुलिस के साथ मिलकर 03 नशा तस्करों सुरजदीप सिंह पुत्र जस्वंत सिंह निवासी मझरा पूर्व थाना परवाहा जिला लखीमपुर खीरी उम्र 19 वर्ष, 2- करनेल सिंह पुत्र कक्का सिंह निवासी दरलाजपुर थाना सिंघाही जिला लखीमपुर खीरी उम्र 35 वर्ष, 3- गुरमीत सिंह पुत्र इंदर सिंह निवासी बेलराजपुर थाना सिंघाही जिला लखीमपुर खीरी उम्र 48 वर्ष को बनबसा थाना क्षेत्र से करीब 800 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री के उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत मेरे द्वारा मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश टीमों को दिए गए थे जिस क्रम में एसटीएफ की कुमायूँ टीम द्वारा कल थाना बनबसा जनपद चम्पावत क्षेत्र से 03 शातिर नशा तस्करों बनबसा छेत्र से हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में एसटीएफ द्वारा SOG चम्पावत तथा थाना बनबसा पुलिस को साथ लेकर गिरफ्तारी की गयी है।

एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही – चम्पावत के बनबसा क्षेत्र से 800 ग्राम हेरोइन की बड़ी बरामदगी,  अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 2 करोड 40 लाख रुपये।

• एसएसपी एसटीएफ द्वारा बताया गया कि पकड़े गये अभियुक्तगण अन्तर्राज्यीय तस्कर हैं जो कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद के रहने वाले हैं और लम्बे समय से नशे के कारोबार में लिप्त हैं ये पूर्व में भी कई बार नशे की बड़ी खेप उत्तराखण्ड, नेपाल, मुंबई, गोवा पहुँचाने में सफल रहे हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया की वो उत्तराखंड के रास्ते नेपाल मे हेरोइन की तस्करी करते है। तीनो तस्कर एक मोटरसाइकिल के जरिये मादक पदार्थ उत्तराखण्ड ला रहे थे, जिसकी कि खपत नेपाल मे की जानी थी, टीम के द्वारा जाल बिछाकर धर-दबोचा गया है। तीनो से टीम द्वारा विस्तृत पूछताछ की जा रही है इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल है पता लगाया जा रहा है। अभियुक्तो ने एसटीएफ को पूछताछ में बताया कि वह उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड के रास्ते नेपाल और उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में हरोइन की सप्लाई करते हैं। ताकि यहाँ उसे भारी मुनाफे पर बेच सकें। एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरों के नाम की जानकारी हुई है. जिन पर कार्यवाही की जायेगी। एसएसपी द्वारा बताया गया कि बड़े अपराधों में मादक पदार्थों की भूमिका महत्वपूर्ण है मादक पदार्थों की तस्करी आर्गेनाइज क्रिमिनल्स के लिए राजस्व का एक बड़ा स्रोत है, जो उन्हें अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए धन प्रदान करता है, मादक पदार्थों की तस्करी अन्य गंभीर अपराधों, जैसे कि हथियारों की तस्करी, टारगेट कीलिंग, आतंकवादी घटनाएं और मानव तस्करी, को बढ़ावा देती है इसलिए नशा के छोटे कारोबार करने वालों को पकडऩे की बजाय नशे का कारोबार करने वाले बड़े मगरमच्छों को पकडऩे की जरूरत है। ये सभी अवैध रूप से नशीली दवाओं को बेचकर युवा वर्ग को नशे की लत लगा रहे हैंबरामदगी का विवरण-करीब 800 ग्राम हीरोइन व वाहन मोटरसाइकिल पल्सर बिना नंबरअभियुक्तगणों का नामः-1- सुरजदीप सिंह पुत्र जस्वंत सिंह निवासी मझरा पूर्व थाना परवाहा जिला लखीमपुर खीरी उम्र 19 वर्ष, 2- करनेल सिंह पुत्र कक्का सिंह निवासी दरलाजपुर थाना सिंघाही जिला लखीमपुर खीरी उम्र 35 वर्ष, 3- गुरमीत सिंह पुत्र इंदर सिंह निवासी बेलराजपुर थाना सिंघाही जिला लखीमपुर खीरी उम्र 48 वर्ष उत्तराखण्ड एसटीएफ टीमः-1.निरीक्षक विकास चौधरी2 उ0नि0 विपिन चंद्र जोशी3.उ0 नि0 के0 जी0 मठपाल 4.हे0का0 महेन्द्र गिरी5.हे0का0 किशोर कुमार6.हे0का0 रविन्द्र बिष्ट 7.टेक्निकल सहायक किशन शर्माSOG चम्पावत1. उ0नि0 कमलेश भट्ट, प्रभारी SOG2. हेड का0 तपेंद्र जोशी3. हेड का0 गणेश बिष्ट4. का0 नासिर 5. का0 सुरज थाना बनबसा टीमः-1. उ0 नि0 देवेंद्र बिष्ट2. हेड का0 पूरन आर्या

ख़बर शेयर करें -
Tags: हीरोइन बरामद

Post navigation

Previous सुप्रीम कोर्ट में बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामले अब 03 फ़रवरी को होगी सुनवाई।
Next खटीमा हत्याकांड में दो और नामजद अभियुक्त गुफरान व समीर गिरफ्तार।
  • Latest
  • Popular
  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • रुद्रपुर

    छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय

    प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।

  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

  • दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने याद किया, गांधी पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान।

  • उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश को लेकर मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • छात्र संघ चुनाव एवं भारी बारिश को लेकर SSP अजय गणपति सख्त — वायरलेस सेट पर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।
  • प्रयागराज यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त।
  • सीएम ने मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते सचिव से की वार्ता, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub