शादी का झांसा, फिर 2.30 लाख में सौदा! लड़की को रेड लाइट एरिया से रेस्क्यू।
शादी का झांसा देकर युवती को बेचा, पुलिस ने बंगाल के रेड लाइट एरिया से रेस्क्यू।

*रिपोर्टर – ब्यूरो*
पूर्वी चंपारण, बिहार। बिहार के पूर्वी चंपारण से मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शादी का झांसा देकर एक युवती को 2 लाख 30 हजार में बेच दिया गया. पुलिस ने पश्चिम बंगाल के रेड लाइट एरिया से युवती को रेस्क्यू कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.*VO 1 -* मामला केसरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है. पीड़िता की मां ने 8 अक्टूबर को थाने में बेटी के अपहरण की FIR दर्ज कराई थी. जिसमें मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के शाहपुरपट्टी गांव निवासी रोहित कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया था.मां ने पुलिस से बेटी को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की.*VO 2 -* जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले. लोकेशन के आधार पर पुलिस ने 10 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के पोजिपोड़ा स्थित रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर युवती को मुक्त करा लिया.युवती के बरामद होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने युवती को 2 लाख 30 हजार रुपये में बेचने की बात कबूल की है.*VO 3 -* पुलिस के मुताबिक आरोपी का तरीका बेहद शातिर था. वो युवतियों को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था, फिर रेलवे स्टेशन बुलाकर अपने साथियों की मदद से दूसरे राज्यों में भेज देता था.केसरिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर युवती को रेस्क्यू किया गया है. पुलिस अब इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों और पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है और लगातार छापेमारी कर रही है.*टिकर / पट्टी के लिए:*1. शादी का झांसा देकर युवती को बेचा2. 2.30 लाख में सौदा, बंगाल के रेड लाइट एरिया से रेस्क्यू3. पूर्वी चंपारण पुलिस का बड़ा एक्शन4. मुख्य आरोपी रोहित कुमार गिरफ्तार*
