दिनेशपुर में तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली।

दिनेशपुर (ऊधमसिंह नगर)। दिनेशपुर थाना क्षेत्र में आज सुबह तड़के गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठा। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।

जानकारी के अनुसार, दिनेशपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम के ऑपरेशन के दौरान यह मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुए बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बदमाशों के पास से आठ तमंचे बरामद होने की जानकारी दी है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मुठभेड़ और बदमाशों की पहचान को लेकर पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
