अंतर्राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पदक विजेता खिलाड़ियों का विधायक बेहड़ ने किया सम्मानित।

*अंतर्राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पदक विजेता खिलाड़ियों का विधायक बेहड़ ने किया सम्मान, कहा- बेटियां बढ़ा रही हैं प्रदेश का मान*

किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपने किच्छा स्थित कार्यालय में वोविनाम मार्शल आर्ट की अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता प्रशिक्षिका रूनू शर्मा एवं राज्य स्तरीय पदक विजेता खिलाड़ियों बबीता अधिकारी और सिम्मी रावत को सम्मानित किया। बेहड ने सभी खिलाड़ियों को पदक पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का विकास होता है। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट जैसी विधाएं युवाओं, विशेषकर बेटियों को आत्मरक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देती हैं।बेहड़ ने कहा कि रूनू शर्मा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तथा बबीता अधिकारी और सिम्मी रावत द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्राप्त की गई उपलब्धियां पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय हैं। खिलाड़ियों की सफलता अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर रूनू शर्मा ने बताया कि लखनऊ में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वियतनामी मास्टर्स टेक्निकल ट्रेनिंग सेमिनार के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं राज्य स्तरीय वोविनाम प्रतियोगिता में बबीता अधिकारी ने रजत तथा सिम्मी रावत ने कांस्य पदक हासिल किया।कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, राजेश प्रताप सिंह, ओम प्रकाश दुआ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


