Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • क्राइम

नानकमत्ता हत्याकांड :- बाबा तरसेम सिंह की हत्या में सहायता करने वाले 04 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Mumtyaz Ahmad April 4, 2024
ख़बर शेयर करें -
नानकमत्ता हत्याकांड :- बाबा तरसेम सिंह की हत्या में सहायता करने वाले 04 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरोपियों पर विभिन्न राज्यों में दर्ज हैं दर्जनों से भी अधिक मुकदमे।

दोनो फरार अपराधियों (शूटरों) पर ईनाम राशि 25 हजार से बढ़ाकर की गई 50 हजार।

नानकमत्ता। विगत 28 मार्च को डेरा कार सेवा नानकमत्ता के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को अज्ञात मोटर साइकिल सवारों ने द्वारा गोली मार दी गयी थी। उक्त पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी तथा पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कर ली तथा मामले की जांच में जुट गई थी। जिनको वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के खुलासे हेतु निर्देश दिए गए एवं घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा 11 टीमों का गठन किया गया प्रत्येक टीम को घटना के खुलासे हेतु अलग-अलग कार्य आवंटित किए गए | घटना के परिपेक्ष में श्रीमान पुलिस उप महा निरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र महोदय द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया गया तथा गठित टीमों को अनावरण हेतु उचित दिशा निर्देश दिए गए । घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और घटना के खुलासे हेतु स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम SIT का गठन किया गया

नानकमत्ता हत्याकांड :- बाबा तरसेम सिंह की हत्या में सहायता करने वाले 04 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।


स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा की गई जांच के उपरांत यह तथ्य प्रकाश में आया कि घटना को जिन दो लोगों के द्वारा कारित किया गया है, उनमें से एक व्यक्ति की पहचान सर्वजीत सिंह पुत्र स्वरूप सिंह, निवासी तरन तारण,पंजाब,के रूप में हुई और दूसरे व्यक्ति की शिनाख्त अमरजीत उर्फ बिट्टू उर्फ गंडा पुत्र सरदार, सुरेंद्र सिंह निवासी नगली फतेहगढ़,चूड़ियां रोड, थाना कम्मो, जिला अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है । यह भी जानकारी मिली कि उपरोक्त दोनों व्यक्ति दिनांक 19/3/24 को गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में आए हुए थे और उनके द्वारा गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब की सराय में कमरा नंबर 23 में दिनांक 19/3/24 से ही रुके हुए थे । सराय के उक्त कमरे को लेने से पूर्व अभियुक्त सर्वजीत सिंह के द्वारा अपनी आई डी, आधार कार्ड, नम्बर एवं मोबाइल नंबर को सराय के रजिस्टर में दर्ज किया हुआ था I सर्वजीत सिंह के बारे में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि यह व्यक्ति पूर्व में कई अपराधिक गतिविधियों में लिप्त था और इसके आपराधिक इतिहास की जानकारी करने पर इसके विरुद्ध लगभग एक दर्जन अभियोग गम्भीर धाराओं में पंजीकृत होना पाया गया । सर्वजीत सिंह के मोबाइल की कॉल डिटेल के अनुसार वह दिनांक 19/3/24 से लेकर दिनांक 27/3/24 तक रामपुर/ बाजपुर/किच्छा/बरेली/शाहजहांपुर आदि में घूमता रहा प्राप्त सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इनपुट के आधार पर उपरोक्त दोनों अभियुक्त गणों की उचित शिनाख्त हुई है । प्राप्त मैन्युअल इनपुट और इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के आधार पर ज्ञात हुआ कि दोनों अभियुक्त गणों के द्वारा घटना में प्रयुक्त मोबाइल नंबर और मोबाइल फोन दिनांक 14/3/24 को कस्बा तिलहर,थाना तिलहर,जनपद शाहजहांपुर से क्रय किए गए थे । प्राप्त मोबाइल नंबरों के आधार पर अभियुक्त गणों के पुराने नंबर प्राप्त हुए,जिनके विश्लेषण के उपरांत यह जानकारी मिली कि उपरोक्त दोनों अभियुक्त गण जनपद शाहजहांपुर, तहसील पुवायां के ग्राम कबीरपुर निवासी दिलबाग सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह एंव बलकार सिंह,सतनाम सिंह, परगट सिंह,हरविन्द्र सिंह उर्फ़ पिंदी आदि के सम्पर्क में माह फरवरी 2024 से थे । उपरोक्त लोगों के द्वारा कुछ अन्य महत्वपूर्ण लोगों के कहने पर गुरुद्वारा नानक मत्ता साहिब स्थित डेरा कार सेवा एंव तराई क्षेत्र के अन्य महत्वपूर्ण डेरों के प्रबधन अपने वर्चस्व में लेने के आशय से बाबा तरसेम सिंह की हत्या की योजना बनाई गयी थी । इस योजना के अनुसार दिलबाग सिंह और उसके साथियों ने एक सुनोयोजित तरीके से पेशेवर अपराधियों 1 -सबरजीत सिंह 2 अमर जीत सिंह उर्फ़ बिट्टू उपरोक्त को को अपने द्वारा निर्धारित किए गए कार्य के लिए 10 लाख रुपए में हायर किया गया और घटना से पूर्व दोनों अपराधियों को 1,60000 रुपए एडवांस के तौर में दिए गए । उपरोक्त दोनों अपराधियों को घटना करने के लिए हर प्रकार की सुविधा प्रदान की गई । सुनोयोजित साजिश के तहत हायर किये गये । अभियुक्त गण 1 सबरजीत सिंह 2 अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू के द्वारा दिनांक 19/3/24 को नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब की सराय में कमरा नंबर 23 किराए पर लिया गया और दिनांक 19/3/24 से लेकर दिनांक घटना तक निरंतर वहीं पर रहकर और घूम फिर कर बाबा तरसेम सिंह के प्रतिदिन के दिनचर्या की जानकारी की गई और इसके उपरांत इन दोनों के द्वारा नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब के एक कर्मचारी अमनदीप सिंह उर्फ़ काला पुत्र कुलदीप सिंह, निवासी बरा जगत थाना अमरिया, जिला पीलीभीत को अपने प्रभाव में लेकर व लालच देकर उसकी सहायता से दिनांक 28/3/24 को बाबा तरसेम सिंह की सही-सही लोकेशन ज्ञात कर ली और उसके उपरांत सराय से निकलकर डेरा कर सेवा में जाकर बाबा तरसेम सिंह को गोली मार दी । सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर यह जानकारी मिली कि उपरोक्त दोनों अपराधी घटना कारित करने के उपरांत सीधे मुकदमा उपरोक्त के षड्यंत्रकारी दिलबाग सिंह,निवासी ग्राम कबीरपुर ,तहसील पुआयाँ जिला शाहजहांपुर के घर पर पहुंचे और वहां से उनके द्वारा दिलबाग सिंह और उसके साथियों से पूर्व में निर्धारित की गई धनराशि में से 5,00000 लाख रूपये प्राप्त कर लिए और फिर अभियुक्त दिलबाल की सहायता से फरार हो गये । फरार शूटर सरवजीत व अमरजीत की गिरफ्तारी पर कुमायूं रेंज स्तर से 50,000/रू0 का नगद इनाम घोषित किया गया है। अग्रिम विवेचना में थाना नानकमत्ता पुलिस द्वाराअभियुक्त गण 1 दिलबाग सिंह पुत्र लक्षमण सिंह निवासी ग्राम कबीर पुर थाना निगोही जिला शाह जहाँ पुर 2 अमनदीप सिंह उर्फ़ काला पुत्र कुलदीप सिंह निवासी बरा जगत थाना अमरिया जिला पीलीभीत 3 हरमिंदर ऊर्फ पिंदी पुत्र मलकीत सिंह निवासी रणधीर पुर थाना तिलहर जिला शाह जहाँ पुर 4 बलकार सिंह पुत्र दर्शदा निवासी ग्राम बाधे कंजा थाना करेली जिला पीलीभीत को विभिन्न स्थानो से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगणों का अपराधिक इतिहास

1- दिलबाग सिंह पुत्र लक्षमण सिंह निवासी ग्राम कबीर पुर थाना निगोही जिला शाह जहाँ पुर
1-FIR NO- 43/2013 U/S 147/186/132/352/353 भादवि व 2/3 सा0से0नु0अधि0 थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर ।
2-FIR N0- 83/2024 U/S 302/34/120B/307 IPC बनाम सरबजीत सिह आदि ।

2- हरविंदर ऊर्फ पिंदी पुत्र मलकीत सिंह निवासी रणधीर पुर थाना तिलहर जिला शाह जहाँ पुर
1-FIR NO-2146/2016 U/S 420/466/468/471/506 भादवि थाना सदरबाजार शाहजहांपुर
2-2-FIR N0- 83/2024 U/S 302/34/120B/307 IPC बनाम सरबजीत सिह आदि ।

3- बलकार सिंह पुत्र दर्शदा निवासी ग्राम बाधे कंजा थाना करेली जिला पीलीभीत
1-FIR NO- थाना करेली (पूर्व थाना बिलसण्डा) पर हत्या का अभियोग दर्ज, विवरण प्राप्त किया जा रहा है
2-FIR N0- 83/2024 U/S 302/34/120B/307 IPC बनाम सरबजीत सिह आदि ।

मुकदमें शूटरों का अपराधिक इतिहास

1-सरवजीत सिंह पुत्र स्वरूप सिंह निवासी ग्राम मियांविड थाना तरन तारण पंजाब
👉FIR NO.- 22/2006 U/S 364A IPC- थाना वैरोवाल
👉FIR NO- 144/2007 U/S 365/120B IPC- थाना आदमपुर
👉FIR NO- 243/201 U/S 395/397/412/216A IPC, 7 C.P.A. ACT- थाना पुआड़ा बिहार
👉FIR NO.- 81/2012 U/S 25 Arms Act- थाना वैरोवाल
👉FIR NO.- 82/2012 U/S 22/61/85 NDPS Act- थाना वैरोवाल
👉FIR NO.- 144/2014 U/S 22/61/85 NDPS Act- थाना वैरोवाल
👉FIR NO- 244/2015 U/S 379/411 IPC, 25 Arms Act – थाना जंडिआला गुरू
👉FIR NO.- 31/2016 U/S 22 NDPS Act- थाना तरसिक्का
👉FIR NO.- 09/2019 U/S 174A IPC – थाना वैरोवाल
👉FIR NO.- 15/2021 U/S 25/27 Arms Act- थाना वैरोवाल
👉FIR NO.- 86/2021 U/S 336/506/34 IPC- थाना वैरोवाल
👉FIR NO.- 103/2023 U/S 323/324/452/148/149 IPC, 25/27 A. ACT- थाना वैरोवाल
👉FIR NO.- 83/2024 U/S 302/120बी/34 IPC- थाना नानकमत्ता

2-अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू उर्फ गंडा पुत्र सुरेन्दर सिंह निवासी सिहौरा थाना बिलासपुर जिला रामपुर उ0प्र0
👉-FIR NO.- 436/2014 U/S 380/511/307/427 IPC- थाना रूद्रपुर

👉– FIR NO.- 295/1991 U/S 216A IPC, ¾ TADA ACT- थाना बिलासपुर, रामपुर
👉-मु0अ0सं0- 829/2007 धारा 395/397 IPC- थाना गदरपुर
👉-FIR NO.- 243/2011 U/S 395/397/412 IPC- थाना पुवांया, शाहजहांपुर
👉-FIR NO.- 83/2024 U/S 302/120बी/34 IPC- थाना नानकमत्ता

बरामदगी का विवरण

1– घटना कारित करने में प्रयुक्त दो कार मारुती स्विफ्ट नम्बर UK06 Y 1476 एंव UP 27 BK 9099

2– घटना कारित करने में प्रयुक्त दो मोबाईल फोन।

ख़बर शेयर करें -
Tags: गिरफ्तारी बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड

Post navigation

Previous चोरियों का खुलासा – तीन महिलाओं सहित सात चोरों को किया गिरफ्तार।
Next आंगन में खेल रही बच्ची को गुलदार ने किया गम्भीरावस्था में घायल, भर्ती।
  • Latest
  • Popular
  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राजनीति
    • रुद्रपुर

    विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।

  • 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखण्ड

    720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • 18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर

    18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

  • महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • राष्ट्रीय

    महिला आत्महत्या प्रकरण का खुलासा — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने एवं आवश्यक साधन उपलब्ध कराने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार।

  • हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 08 माह से चल रहा था फरार, थाना दिनेशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर

    हत्या के प्रयास के मामले में पिछले 08 माह से चल रहा था फरार, थाना दिनेशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • विधायक बेहड़ का धुआंधार जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में जनसभाओं के साथ कॉलोनियों में भी किया जनसंपर्क।
  • 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।
  • 18 लाख रुपये की स्मैक बरामद, 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub