Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश

एसएसपी मणिकांत मिश्रा की नई पहल — अब प्रत्येक मंगलवार को सिडकुल, होटल व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कार्मिकों को मिलेगा फायर सेफ्टी प्रशिक्षण।

Mumtyaz Ahmad December 30, 2025
ख़बर शेयर करें -
एसएसपी मणिकांत मिश्रा की नई पहल — अब प्रत्येक मंगलवार को सिडकुल, होटल व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कार्मिकों को मिलेगा फायर सेफ्टी प्रशिक्षण।

➡️ एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा जनपद उधमसिंहनगर में औद्योगिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा जन-सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक नई पहल की शुरुआत की गई है। इस पहल के अंतर्गत अब प्रत्येक मंगलवार को पुलिस लाइन रुद्रपुर में SIDCUL क्षेत्र की फैक्ट्रियों, होटल, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिकों को नियमित रूप से फायर सेफ्टी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।➡️ एसएसपी द्वारा शुरू की गई इस व्यवस्था का उद्देश्य कार्यस्थलों पर आगजनी की घटनाओं को रोकना, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना तथा कार्मिकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति व्यवहारिक रूप से दक्ष बनाना है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा की नई पहल — अब प्रत्येक मंगलवार को सिडकुल, होटल व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कार्मिकों को मिलेगा फायर सेफ्टी प्रशिक्षण।

इसी क्रम में आज दिनांक 30 दिसंबर 2025 को पुलिस लाइन रुद्रपुर स्थित परेड ग्राउंड में विशेष फायर सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में SIDCUL क्षेत्र की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के साथ-साथ होटल-रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से आए कार्मिकों ने प्रतिभाग किया।➡️ प्रशिक्षण का संचालन मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) उधमसिंहनगर के निर्देशन में फायर विभाग की प्रशिक्षित टीम द्वारा किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को आग लगने के कारणों, आग के प्रकारों तथा प्रारंभिक स्तर पर आग पर नियंत्रण के उपायों की सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक जानकारी दी गई।➡️ फायर विभाग द्वारा प्रशिक्षण के दौरान Water, CO₂, Foam एवं DCP अग्निशामक यंत्रों का लाइव प्रदर्शन किया गया। साथ ही PASS Technique (Pull–Aim–Squeeze–Sweep) को समझाते हुए प्रतिभागियों से अभ्यास भी कराया गया, ताकि आपात स्थिति में वे बिना घबराहट के अग्निशमन उपकरणों का प्रयोग कर सकें।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा की नई पहल — अब प्रत्येक मंगलवार को सिडकुल, होटल व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कार्मिकों को मिलेगा फायर सेफ्टी प्रशिक्षण।

➡️ कार्यक्रम में आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी, आपातकालीन निकास मार्गों का उपयोग, भीड़ प्रबंधन, घायलों को प्राथमिक उपचार तथा कार्यस्थल पर समन्वय बनाए रखते हुए स्थिति को नियंत्रित करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विशेष जोर दिया गया।➡️ आज आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में 74 कार्मिकों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत सभी 74 कार्मिकों को फायर सेफ्टी प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिससे वे अपने कार्यस्थलों पर अग्नि सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारीपूर्ण भूमिका निभा सकें।➡️ एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने निर्देश दिए हैं कि इस प्रकार के फायर सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से, व्यवहारिक ढंग से एवं परिणामोन्मुख रूप में आयोजित किए जाएं, ताकि जनपद के औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों को और अधिक मजबूत किया जा सके।➡️ उल्लेखनीय है कि पुलिस लाइन रुद्रपुर में आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद उधमसिंहनगर में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने एवं संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ख़बर शेयर करें -
Tags: एसएसपी

Post navigation

Previous डा. के सी चंदोला को भारत सरकार ने डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा।
Next रूद्रपुर के जमीनी विवाद में हुए जघन्य हत्याकांड का खुलासा — मुख्य आरोपी जशनदीप सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार।
  • Latest
  • Popular
  • केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरण रिजिजू से विधायक शिव अरोरा ने की शिष्टाचार भेंट।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरण रिजिजू से विधायक शिव अरोरा ने की शिष्टाचार भेंट।

  • सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार – सीएम धामी।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार – सीएम धामी।

  • सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार जन-जन के द्वार,सितारगंज बहुउद्देशीय शिविर में बांटे गए चेक व उपकरण,अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण तलब।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार जन-जन के द्वार,सितारगंज बहुउद्देशीय शिविर में बांटे गए चेक व उपकरण,अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण तलब।

  • दिल्ली स्थित अवप्रवाह फाउंडेशन के सहयोग से उधम सिंह नगर पुलिस के लिए कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन की रोकथाम एवं लैंगिक संवेदनशीलता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    दिल्ली स्थित अवप्रवाह फाउंडेशन के सहयोग से उधम सिंह नगर पुलिस के लिए कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन की रोकथाम एवं लैंगिक संवेदनशीलता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

  • पंतनगर में 120वें किसान मेले का शुभारंभ,राज्यपाल ने कहा— ‘समृद्ध किसान और आधुनिक तकनीक से बनेगा सशक्त उत्तराखण्ड।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    पंतनगर में 120वें किसान मेले का शुभारंभ,राज्यपाल ने कहा— ‘समृद्ध किसान और आधुनिक तकनीक से बनेगा सशक्त उत्तराखण्ड।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरण रिजिजू से विधायक शिव अरोरा ने की शिष्टाचार भेंट।
  • सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार – सीएम धामी।
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार जन-जन के द्वार,सितारगंज बहुउद्देशीय शिविर में बांटे गए चेक व उपकरण,अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण तलब।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub