Skip to content
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Belaag News

Primary Menu
  • रुद्रपुर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • नैनीताल
    • उधम सिंह नगर
  • देश विदेश
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राजनीति
  • क्राइम
  • कोरोना वायरस अपडेट
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • दिल्ली
  • देश विदेश

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर नववर्ष को लेकर अलर्ट मोड में ऊधमसिंहनगर पुलिस।

Mumtyaz Ahmad December 29, 2025
ख़बर शेयर करें -

*31 दिसंबर व नववर्ष के अवसर पर शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी*

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर नववर्ष को लेकर अलर्ट मोड में ऊधमसिंहनगर पुलिस।

➡️ ऊधमसिंहनगर जनपद में 31 दिसंबर एवं नववर्ष के अवसर पर कानून-व्यवस्था, सार्वजनिक सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मणिकांत मिश्रा द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पिछले वर्षों के अनुभवों से सीख लेते हुए इस वर्ष किसी भी स्तर पर कोई चूक नहीं होने दी जाएगी तथा जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहेगी।*स्थिति का संक्षिप्त आकलन*➡️ नववर्ष के अवसर पर संभावित भीड़ और संवेदनशील स्थानों का पूर्व आकलन करते हुए पुलिस द्वारा रुद्रपुर, काशीपुर, सितारगंज, खटीमा सहित प्रमुख शहरी व व्यावसायिक क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है।मॉल, बाजार, होटल-रेस्टोरेंट, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं प्रमुख चौराहों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।शराबी वाहन चालकों, चेन स्नैचिंग, छेड़छाड़, जेबकतरी व आपसी विवाद जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए प्रभावी रोकथाम के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।*ड्यूटी आवंटन एवं सेक्टर विभाजन*➡️ एसएसपी के निर्देशानुसार जनपद के प्रत्येक थाना क्षेत्र को 4 से 5 सेक्टरों में विभाजित किया गया है—➡️ प्रत्येक सेक्टर में प्रभारी अधिकारी का नाम, पद व जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से निर्धारित की गई है।➡️ भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख बाजार एवं पार्किंग स्थलों पर फुट पेट्रोलिंग एवं बैरिकेडिंग अनिवार्य की गई है।➡️ सभी एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स पर सघन चेकिंग होगी, पुलिसकर्मी वर्दी में रहेंगे तथा मोबाइल व वायरलेस संचार लगातार सक्रिय रखा जाएगा।➡️ रिजर्व फोर्स को दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ तत्पर अवस्था में रखा गया है।*भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था*➡️ भीड़ नियंत्रण को लेकर पुलिस को न्यूनतम हस्तक्षेप रखते हुए अधिकतम दृश्य उपस्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।➡️ लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार चेतावनी व दिशा-निर्देश प्रसारित किए जाएंगे।➡️ संवेदनशील स्थानों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी।➡️ असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए आवश्यक होने पर बाइंड ओवर की कार्रवाई की जाएगी।➡️ पुलिस कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा।➡️ एम्बुलेंस व फायर ब्रिगेड के साथ समन्वय स्थापित कर आपात स्थिति में त्वरित सहायता सुनिश्चित की गई है।➡️ शराब विक्रेताओं, जुआरियों एवं चोर गिरोहों पर निगरानी के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।➡️ शराबी ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई *रात्रि के समय विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं—*➡️ ब्रेथ एनालाइजर से BAC जांच की जाएगी , निर्धारित मात्रा से अधिक पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।➡️ नियम उल्लंघन पर चालान, ड्राइविंग लाइसेंस जब्ती तथा अधिक नशे की स्थिति में संबंधित व्यक्ति को थाने लाया जाएगा।➡️ प्रमुख सड़कों पर यातायात नियंत्रण लागू कर वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जाएगी।➡️ अलग-अलग पार्किंग स्थलों को चिन्हित कर ट्रैफिक फ्लो सुचारु बनाए रखा जाएगा।➡️ *एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतें, समयबद्ध राहत सुनिश्चित करें तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दें।*उन्होंने कहा कि ऊधम सिंह नगर पुलिस का उद्देश्य नववर्ष के अवसर पर आमजन को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण प्रदान करना है।

ख़बर शेयर करें -
Tags: अलर्ट

Post navigation

Previous अपराधियों के विरुद्ध सख़्त रुख — नाबालिग अपहरण, दुष्कर्म व पोक्सो में वांछित इनामी अपराधी विवेकदास गिरफ्तार।
Next अपहरण व लूटकांड का खुलासा: पुलिस ने तमंचा व बाइक सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।
  • Latest
  • Popular
  • केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरण रिजिजू से विधायक शिव अरोरा ने की शिष्टाचार भेंट।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरण रिजिजू से विधायक शिव अरोरा ने की शिष्टाचार भेंट।

  • सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार – सीएम धामी।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार – सीएम धामी।

  • सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार जन-जन के द्वार,सितारगंज बहुउद्देशीय शिविर में बांटे गए चेक व उपकरण,अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण तलब।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राजनीति
    • राष्ट्रीय

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार जन-जन के द्वार,सितारगंज बहुउद्देशीय शिविर में बांटे गए चेक व उपकरण,अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण तलब।

  • दिल्ली स्थित अवप्रवाह फाउंडेशन के सहयोग से उधम सिंह नगर पुलिस के लिए कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन की रोकथाम एवं लैंगिक संवेदनशीलता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    दिल्ली स्थित अवप्रवाह फाउंडेशन के सहयोग से उधम सिंह नगर पुलिस के लिए कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन की रोकथाम एवं लैंगिक संवेदनशीलता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

  • पंतनगर में 120वें किसान मेले का शुभारंभ,राज्यपाल ने कहा— ‘समृद्ध किसान और आधुनिक तकनीक से बनेगा सशक्त उत्तराखण्ड।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • रुद्रपुर
    • विविध

    पंतनगर में 120वें किसान मेले का शुभारंभ,राज्यपाल ने कहा— ‘समृद्ध किसान और आधुनिक तकनीक से बनेगा सशक्त उत्तराखण्ड।

  • नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।
    • अल्मोड़ा
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • देश विदेश
    • नैनीताल

    नैनीताल जिला न्यायालय के साथ ही जिले की अन्य न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में 12 RDX बम होने का दावा रामनगर कोर्ट के पूरे परिसर को कराया गया खाली।

  • शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • देश विदेश
    • रुद्रपुर
    • विविध
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य

    शिविर में प्रशासन और जनता के बीच हुआ सीधा संवाद, ग्रामीणों को मिली एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं।

  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • दिल्ली
    • देश विदेश
    • राष्ट्रीय
    • विविध

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की 101 वीं जयंती पर किच्छा में आयोजित हुआ अटल स्मृति सम्मेलन।

  • रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • देश विदेश
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय
    • विविध
    • स्वास्थ्य

    रामनगर में प्रतिबंध कफ सिरप को लेकर ड्रग्स विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामार कार्रवाई।

  • पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।
    • उत्तराखंड
    • उत्तराखण्ड
    • उधम सिंह नगर
    • क्राइम
    • रुद्रपुर

    पुलिस ने इनामी डकैती का आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार।

Follow Us

  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group
Belaag News (बेलाग न्यूज़)

Latest News

  • केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री किरण रिजिजू से विधायक शिव अरोरा ने की शिष्टाचार भेंट।
  • सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार – सीएम धामी।
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार जन-जन के द्वार,सितारगंज बहुउद्देशीय शिविर में बांटे गए चेक व उपकरण,अनुपस्थित अफसरों का स्पष्टीकरण तलब।

Search

  • Home
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Like Our Facebook Page
  • Follow Us On Twitter
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join Our WhatsApp Group

© 2026, Belaag News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub