किच्छा पुलिस द्वारा 91.16 ग्राम अवैध (हिरोईन) स्मैक साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।


किच्छा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में अवैध नशे का कारोबार चलाने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान / औपरेशन प्रहार के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर व क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय के पर्येवक्षण मै प्रभारी निरीक्षक महोदय कोतवाली किच्छा व वरिष्ठ उपनिरीक्षक के नेतृत्व में चौकी लालपुर व एस ओ टी एफ कुमाऊ परिक्षेत्र नैनीताल पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग दिनाँक 07-07-2026 को एक अभियुक्त मलकीत सिह पुत्र सोहन सिह उम्र 38 वर्ष निवासी गुरुद्वारे वाली गली लालपुर थाना किच्छा जिला उधम सिंह नगर को 91.16 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध कोतवाली किच्छा में मुकदमा अपराध संख्या 248/2026 धारा 08/21 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है । अभियुक्त पूर्व में भी थाना किच्छा में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 146-2026 व 183/2026 धारा 08/21 सपठित धारा 29 एनडीपीएस एक्ट में वाछित चल रहा है। अभियुक्त को नियमानुसार उपरोक्त मुकदमो में समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा किच्छा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सतर्क दृष्टि रखते हुए नशा तस्करी करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी । नाम पता अभियुक्त- मलकीत सिह पुत्र सोहन सिह निवासी गुरुद्वारा गुरुद्वारे वाली गुरुद्वारे वाली गली लालपुर थाना किच्छा जिला- उधम सिंह नगर बरामदगी का विवरण अभियुक्त के कब्जे से 91.16 ग्राम अवैध स्मैक व स्मैक बिक्री के 3500 रूपये बरामद होना बरामदगी स्थल – लालपुर गुरुद्वारे वाली गली अभियुक्त मलकीत सिह के घर के गेट के पास पुलिस टीम का विवरण 1- बसंत प्रसाद चौकी प्रभारी लालपुर थाना किच्छा उधम सिह नगर 2- का0 575 ना0पु0 त्रिलोक सिह चौकी लालपुर थाना किच्छा उधम सिह नगर 3- का 104 मदन नाथ थाना चौकी – लालपुर थाना – किच्छा उधम सिह नगर 4- ASI मुजफ्फर अली एस ओ टी एफ कुमाऊ परिक्षेत्र नैनीताल 5- है0कानि0 09 पंकज सिह एस ओ टी एफ कुमाऊ परिक्षेत्र नैनीताल6- है0कानि0 180 हरवंश राणा एस ओ टी एफ कुमाऊ परिक्षेत्र नैनीताल


