अज्ञात केंटर ने कार व बाईक क़ो मारी टक्कर, हुए घायल।

केलाखेड़ा। ऊधम सिंह नगर जनपद के केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में वन-वे सड़क पर एक सड़क हादसा सामने आया है। हादसे में एक स्विफ्ट कार और मोटरसाइकिल को अज्ञात कैंटर ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और वाहन सवार घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल संख्या UK18R-6863 और स्विफ्ट कार संख्या UK18R-7451 केलाखेड़ा से बाजपुर की ओर जा रहे थे। जब दोनों वाहन सेवन होटल के सामने वन-वे मार्ग पर पहुंचे, तभी बाजपुर की ओर से गलत दिशा में आ रहे एक अज्ञात कैंटर ने दोनों वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।हादसे में मोटरसाइकिल सवार सुमित पुत्र परमजीत सिंह, निवासी धीमरखेड़ा (कार का मजरा पैगा), थाना आईटीआई, घायल हो गए। वहीं स्विफ्ट कार के स्वामी रहीस पुत्र इब्राहिम, निवासी केलाखेड़ा, जो बाजपुर जा रहे थे, भी इस दुर्घटना की चपेट में आ गए।सूचना मिलते ही केलाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल बाजपुर भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा फरार कैंटर और उसके चालक की तलाश की जा रही है।।


